'रामायण' के वीएफएक्स पर हुई आलोचनाओं पर एक्टर यश ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'अभी काम चल रहा है...'
रणबीर कपूर के लॉर्ड राम के फर्स्ट लुक के बाद वीएफएक्स को लेकर काफी आलोचना हुई. अब फिल्म में रावण का रोल निभाने वाले एक्टर यश ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ कहा कि जो विजुअल्स अभी दिख रहे हैं, वो फाइनल नहीं हैं. पूरा प्रोजेक्ट अभी 'वर्क इन प्रोग्रेस' है.
मुंबई: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब बहस चल रही है. रणबीर कपूर के लॉर्ड राम के फर्स्ट लुक के बाद वीएफएक्स को लेकर काफी आलोचना हुई. अब फिल्म में रावण का रोल निभाने वाले एक्टर यश ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ कहा कि जो विजुअल्स अभी दिख रहे हैं, वो फाइनल नहीं हैं. पूरा प्रोजेक्ट अभी 'वर्क इन प्रोग्रेस' है और फाइनल वर्जन दर्शकों को हैरान कर देगा.
'रामायण' के VFX पर हुई आलोचनाओं पर एक्टर यश ने तोड़ी चुप्पी
यश ने यह बात लॉस एंजिल्स में आयोजित सिनेमा कॉन 2026 में कही. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ऑडियंस के सामने फिल्म को पेश किया. यह फिल्म का दूसरा बड़ा प्रमोशनल इवेंट था. इससे पहले इस महीने की शुरुआत में लॉर्ड राम का पहला लुक रिलीज किया गया था, जिसमें कुछ दृश्यों के वीएफएक्स पर फैंस ने सवाल उठाए थे. कई लोगों ने इसे 'वीडियो गेम' जैसा बताया तो कुछ ने कहा कि इतने बड़े बजट और DNEG जैसे वर्ल्ड क्लास VFX स्टूडियो के बावजूद विजुअल्स उतने पॉलिश्ड नहीं लग रहे.
वायरल क्लिप में यश ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- 'जो फोटो-रियलिस्टिक विजुअल्स आप देख रहे हैं, वो अभी भी वर्क इन प्रोग्रेस हैं. DNEG टीम इस पर काम कर रही है. मुझे पूरा यकीन है कि फिनिश्ड प्रोडक्ट और भी बेहतर होगा. हम एक टॉप-नॉच प्रोडक्ट बना रहे हैं.' उनका यह बयान सुनकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे.
यश ने जोर देकर कहा कि फिल्म को लेकर टीम का विजन बहुत क्लियर है और वे दर्शकों को एक यादगार अनुभव देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे.'रामायण' नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही है. रणबीर कपूर भगवान राम बनेंगे, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. साई पल्लवी सीता और सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं. फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी.
यश ने सिनेमा कॉन में यह भी बताया कि पार्ट 1 में रणबीर और उनका कोई सीन साथ नहीं है. दोनों किरदार अपने-अपने लोक में दिखेंगे – राम अयोध्या में और रावण लंका में. पार्ट 2 में इनकी आमने-सामने की जंग देखने को मिलेगी. यश का यह आश्वासन फैंस के लिए राहत भरा रहा. कई लोग अब कह रहे हैं कि अभी जल्दबाजी में राय बनाने की बजाय पूरा फिल्म देखने का इंतजार करना चाहिए.
नमित मल्होत्रा की प्रोडक्शन कंपनी रामायण को ग्लोबल लेवल पर पेश कर रही है. फिल्म की तुलना अवतार और ग्लैडिएटर जैसी हॉलीवुड महाकाव्य फिल्मों से की जा रही है. फिलहाल फिल्म का रिलीज डेट अक्टूबर के आखिरी हफ्ते के आसपास बताया जा रहा है, जो दिवाली के आसपास हो सकता है. यश और पूरी टीम इस महाकाव्य को भारतीय संस्कृति की सही मिसाल बनाना चाहती है, जिसमें इमोशंस, एक्शन और भव्य विजुअल्स का परफेक्ट मिक्स हो. देखना होगा कि जब फिल्म पूरी तरह तैयार होकर स्क्रीन्स पर आएगी तो वीएफएक्स कितना दमदार साबित होता है.