पार्क में अकाय संग मस्ती करते नजर आए विराट कोहली, पिता-बेटे की तस्वीरें देख गमगम हुए फैंस
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की यूके में फैमिली आउटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में विराट अपने बेटे अकाय को पीठ पर बिठाकर घूमते नजर आए, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों किसी मैच या रिकॉर्ड की वजह से नहीं, बल्कि अपने परिवार के साथ बिताए गए खास पलों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिनमें वह पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान उस पल ने खींचा, जिसमें विराट अपने छोटे बेटे अकाय को पीठ पर बिठाकर पार्क में घूमते दिखाई दे रहे हैं. यह तस्वीर देखते ही फैंस का दिल पिघल गया और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.
यूके में परिवार के साथ दिखे विराट और अनुष्का
वायरल तस्वीरों में विराट और अनुष्का यूके के एक खूबसूरत पार्क में अपने परिवार और दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं. हरे भरे मैदान और शांत माहौल के बीच दोनों बेहद सहज और खुश दिखाई दे रहे हैं. एक तस्वीर में विराट अपने बेटे अकाय को गोद में लेकर टहलते नजर आते हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अकाय को अपनी पीठ पर बिठाकर मुस्कुराते हुए चलते दिख रहे हैं. हालांकि कपल ने हमेशा की तरह अपने बच्चों की निजता का ध्यान रखा और तस्वीरों में अकाय का चेहरा नजर नहीं आया.
विराट और अनुष्का हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखने की कोशिश करते हैं. खासतौर पर अपने बच्चों की तस्वीरों और वीडियो को लेकर दोनों बेहद सजग रहते हैं. उन्होंने कई बार मीडिया और फोटोग्राफर्स से अनुरोध किया है कि उनके बच्चों की तस्वीरें सार्वजनिक न की जाएं. यही वजह है कि वायरल तस्वीरों में भी बच्चों के चेहरे नजर नहीं आते.
2017 में हुई थी विराट और अनुष्का की शादी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की सबसे चर्चित कहानियों में से एक रही है. दोनों की मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी और इसके बाद उन्होंने कई वर्षों तक एक दूसरे को डेट किया. दिसंबर 2017 में दोनों ने इटली में निजी समारोह में शादी की थी. जनवरी 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ, जबकि फरवरी 2024 में बेटे अकाय ने उनके परिवार को पूरा किया.
और पढ़ें
- हेयर पैच पहनते हैं गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा ने उड़ाया मजाक! बोलीं- कई बड़े सितारे करते हैं...
- '370 बिरयानी' विवाद में बढ़ीं प्रणित मोरे की मुश्किलें, कॉमेडियन और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ FIR दर्ज
- Samay Raina के पोस्ट से फैंस हुए एक्साइटेड, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' Season 2 किस प्लेटफॉर्म पर होगा स्ट्रीम? बढ़ाई कन्फ्यूजन