TRP List Week 39: 'अनुपमा' ने फिर फेरा 'तुलसी' की मेहनत पर पानी, YRKKH और 'बिग बॉस 19' को लगा झटका

टीवी की दुनिया में हर हफ्ते एक नई जंग छिड़ जाती है कौन सा शो दर्शकों का दिल जीतेगा? बीएआरसी की लेटेस्ट टीआरपी लिस्ट वीक 39 आ गई है. इस बार रुपाली गांगुली की 'अनुपमा' ने फिर से ताज पहना, लेकिन पिछले हफ्ते की तुलना में इसकी रेटिंग में थोड़ी गिरावट आई. वहीं स्मृति ईरानी की 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने कड़ी टक्कर दी.

social media
Antima Pal

TRP List Week 39: टीवी की दुनिया में हर हफ्ते एक नई जंग छिड़ जाती है कौन सा शो दर्शकों का दिल जीतेगा? बीएआरसी की लेटेस्ट टीआरपी लिस्ट वीक 39 आ गई है. इस बार रुपाली गांगुली की 'अनुपमा' ने फिर से ताज पहना, लेकिन पिछले हफ्ते की तुलना में इसकी रेटिंग में थोड़ी गिरावट आई. वहीं स्मृति ईरानी की 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने कड़ी टक्कर दी. दूसरी तरफ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और सलमान खान होस्टेड 'बिग बॉस 19' को बड़ा झटका लगा. 

आइए जानते हैं टॉप शोज की पूरी लिस्ट और उनके ड्रामे की झलक.'अनुपमा': नंबर 1 पर कायम, लेकिन चुनौतियां बढ़ीं. रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की जोड़ी वाली 'अनुपमा' ने 2.1 पॉइंट्स की टीआरपी के साथ टॉप स्पॉट हथिया लिया. पिछले हफ्ते 2.3 थी रेटिंग, लेकिन दर्शक अभी भी इसके इमोशनल ट्विस्ट्स से जुड़े हैं. शो में इन दिनों समर की मौत का रहस्य खुलने वाला है, जो अनुपमा के परिवार को हिला देगा. अनुज और अनुपमा के रिश्ते में नई मोड़ आ रहा है. फैंस कहते हैं, ये शो महिलाओं की ताकत की सच्ची कहानी है. लेकिन क्या ये गिरावट चिंता की बात बनेगी? देखना दिलचस्प होगा.

'अनुपमा' ने फिर फेरा 'तुलसी' की मेहनत पर पानी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2': तुलसी की जद्दोजहद, लेकिन सिल्वर पर संतुष्टि स्मृति ईरानी की वापसी वाला ये रिवाइवल शो 2.0 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर. तुलसी की मेहनत रंग ला रही है, लेकिन 'अनुपमा' ने फिर उसकी हसरतें पूरी नहीं होने दी है. स्टोरी में परी तुलसी की जिंदगी तहस-नहस करने पर उतारू है, जबकि नोयना मिहीर को अपने प्यार में बांधने की जुगत में लगी है. 17 साल बाद लौटी तुलसी का किरदार दर्शकों को नॉस्टैल्जिया दे रहा है. स्मृति कहती हैं, 'ये शो परिवारिक ड्रामे का नया चैप्टर है.' क्या अगले हफ्ते तुलसी नंबर 1 छीन लेगी?

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को बड़ा धक्का

'उड़ने की आशा': तीसरे स्थान पर मजबूत पकड़सचिन और सायली की रोमांटिक जर्नी वाला 'उड़ने की आशा' 1.8 पॉइंट्स के साथ थर्ड स्पॉट पर. ये शो सपनों और संघर्ष की मिसाल है, जो छोटे शहरों के दर्शकों को खूब भा रहा है. सायली की उड़ान भरने की कोशिशें और सचिन का साथ- ये जोड़ी टीआरपी में स्थिरता ला रही है. प्रोड्यूसर्स का कहना है, 'हमारी कहानी रियल लाइफ से इंस्पायर्ड है.' YRKKH और 'बिग बॉस 19': क्यों मिला झटका? 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को बड़ा धक्का लगा.

'बिग बॉस 19' टॉप 10 से बाहर

पहले टॉप 3 में रहने वाला ये शो अब 1.7 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर खिसक गया. अभिरा और अरमान की नई शुरुआत के बावजूद लीप के बाद स्टोरी में कुछ कमी महसूस हो रही है. वहीं 'बिग बॉस 19' टॉप 10 से बाहर हो गया. कंट्रोवर्सी के बावजूद इसकी रेटिंग गिरकर 1.2 रह गई. शहबाज बादेशा जैसे कंटेस्टेंट्स की फाइट्स ने सुर्खियां बटोरीं, लेकिन दर्शक बोर हो रहे हैं. सलमान का वीकेंड का वार भी कमाल न दिखा सका. ये लिस्ट दिखाती है कि फैमिली ड्रामा अभी भी राज कर रहा है.