T20 World Cup 2026

आयुष्मान खुराना की थामा ने 13 दिन में किए 167 करोड़ पार! क्या स्त्री, भेड़िया की तरह मैडॉक की फिल्म हो गई सुपरहिट?

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की नई हॉरर कॉमेडी फिल्मथम्मा ने रिलीज़ के 13 दिनों में दुनिया भर में ₹167 करोड़ की कमाई कर ली है. दिवाली पर रिलीज़ हुई यह फिल्म मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

IMBD
Babli Rautela

मुंबई: मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म थामा दिवाली पर रिलीज़ हुई थी. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म को शुरुआती दिनों में दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ने पहले ही दिन भारत में ₹24 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली. किसी बड़ी हिंदी या क्षेत्रीय फिल्म से मुकाबला न होने का भी इसे फायदा मिला.

थामा का पहला हफ्ता बेहद मज़बूत रहा. फिल्म ने महज 7 दिनों में भारत में ₹100 करोड़ की नेट कमाई कर ली. हालांकि, दूसरे हफ्ते में आते-आते फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई. रविवार तक फिल्म कीभारत में कुल शुद्ध कमाई ₹120 करोड़ रही, जबकि विदेशों में इसने लगभग 2.8 मिलियन डॉलर (₹23 करोड़) कमाए. इस तरह दुनियाभर में कुल कमाई ₹167 करोड़ तक पहुंच चुकी है.

थामा ने 13 दिनों में छापे कितने नोट?

उद्योग सूत्रों के मुताबिक,थामा का कुल बजट ₹140 करोड़ से ज्यादा है. मार्केटिंग और प्रमोशन जोड़ने पर इसकीलैंडिंग कॉस्ट ₹150 करोड़ तक पहुंच गई है, जिससे यह मैडॉक हॉरर फ्रैंचाइज की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन गई है.

ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, फिल्म को पूरी तरह हिट कहलाने के लिए कम से कम ₹150 करोड़ की शुद्ध कमाई करनी होगी. फिलहाल यह उस लक्ष्य से लगभग ₹30 करोड़ दूर है. अगर फिल्म अपनी वर्तमान रफ्तार बनाए रखती है, तो यह आंकड़ा अगले कुछ दिनों में पार किया जा सकता है.

मैडॉक हॉरर यूनिवर्स में तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

थामा, स्त्री और स्त्री 2 के बाद मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की तीसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. हालांकि,थिएटर कलेक्शन के हिसाब से इसे अभी 'एबव एवरेज' (औसत से बेहतर) कहा जा सकता है. फिल्म ने डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स से पहले ही अपनी लागत वसूल कर ली है, जिससे निर्माताओं को नुकसान नहीं हुआ है.

निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने थामा में डर और हास्य का दिलचस्प मेल पेश किया है. कहानी बेतालों यानी पिशाचों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी खलनायक की भूमिका में धमाल मचा रहे हैं, जबकि वरुण धवन ने भेड़िया और स्त्री 2 से अपने किरदार को जोड़ते हुए एक स्पेशल कैमियो किया है.