सुनिधि चौहान के कॉन्सर्ट में लगा बॉलीवुड सितारों का ताता, वामिका गब्बी के डांस मोमेंट ने फ्लोर पर लगाई आग

मुंबई में हुए सुनिधि चौहान के लाइव कॉन्सर्ट में फिल्म और टीवी जगत के कई सितारे शामिल हुए. श्रिया सरन से लेकर वामिका गब्बी और बिग बॉस उन्नीस के चर्चित चेहरे अभिषेक बजाज और अशनूर कौर तक सभी ने जमकर मस्ती की. कॉन्सर्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई में मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान का हालिया कॉन्सर्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बना हुआ है. इस म्यूजिकल नाइट में बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई जाने पहचाने चेहरे नजर आए. सभी सितारे सुनिधि की दमदार आवाज और एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस पर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए.

इस खास कॉन्सर्ट में श्रिया सरन नुसरत भरूचा वामिका गब्बी और नितांशी गोयल जैसी अभिनेत्रियां शामिल हुईं. सभी ने दर्शकों के बीच खड़े होकर दिल खोलकर डांस किया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में श्रिया और नुसरत को मस्ती भरे अंदाज में झूमते देखा जा सकता है. डांस के बाद दोनों स्टेज की ओर ध्यान लगाकर सुनिधि की बातें सुनती भी नजर आईं.

वामिका गब्बी का डांस वीडियो वायरल

कॉन्सर्ट से जुड़ा एक और वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है जिसमें वामिका गब्बी मशहूर गाने ते एमो पर झूमती दिखाई दे रही हैं. उनका बेफिक्र अंदाज और चेहरे की खुशी फैंस को काफी पसंद आ रही है. यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

सुनिधि चौहान की लाइव परफॉर्मेंस को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. उनकी एनर्जी आवाज और स्टेज प्रेजेंस हर कॉन्सर्ट को खास बना देती है. मुंबई कॉन्सर्ट में सितारों की मौजूदगी और वायरल वीडियो ने इस टूर को और भी खास बना दिया है.