मुंबई में मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान का हालिया कॉन्सर्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बना हुआ है. इस म्यूजिकल नाइट में बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई जाने पहचाने चेहरे नजर आए. सभी सितारे सुनिधि की दमदार आवाज और एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस पर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए.
इस खास कॉन्सर्ट में श्रिया सरन नुसरत भरूचा वामिका गब्बी और नितांशी गोयल जैसी अभिनेत्रियां शामिल हुईं. सभी ने दर्शकों के बीच खड़े होकर दिल खोलकर डांस किया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में श्रिया और नुसरत को मस्ती भरे अंदाज में झूमते देखा जा सकता है. डांस के बाद दोनों स्टेज की ओर ध्यान लगाकर सुनिधि की बातें सुनती भी नजर आईं.
कॉन्सर्ट से जुड़ा एक और वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है जिसमें वामिका गब्बी मशहूर गाने ते एमो पर झूमती दिखाई दे रही हैं. उनका बेफिक्र अंदाज और चेहरे की खुशी फैंस को काफी पसंद आ रही है. यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Also Read
- Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Review: कैसी है कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'? पढ़े रिव्यू
- नहीं थम रहा धुरंधर का तूफान, रणवीर सिंह ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की तस्वीर, इन हिट फिल्मों को चटा दी धूल
- 'द लायन किंग' एक्ट्रेस का 25 साल की उम्र में हुआ मर्डर, बॉयफ्रेंड पर लगा हत्या का आरोप
इस म्यूजिकल इवेंट में बिग बॉस उन्नीस से चर्चा में आए अभिषेक बजाज और अशनूर कौर भी नजर आए. इनके साथ अवेज दरबार और नगमा मिराजकर भी कॉन्सर्ट का हिस्सा बने. हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान अभिषेक और अशनूर के एक साथ डांस करते वीडियो ने खींचा.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिषेक और अशनूर गाने सजना वे सजना पर डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों की बॉन्डिंग और तालमेल ने फैंस का दिल जीत लिया. बिग बॉस उन्नीस के दौरान इन दोनों को लेकर पहले भी काफी चर्चा रही थी और अब कॉन्सर्ट में साथ नजर आने से फैंस की खुशी और बढ़ गई है.
अभिषेक और अशनूर के डांस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि दोनों एक साथ बेहद अच्छे लगते हैं. कुछ लोगों ने इसे कपल एनर्जी बताया तो कुछ ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ की. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है.
मुंबई कॉन्सर्ट के साथ सुनिधि चौहान के आई एम होम इंडिया टूर की शानदार शुरुआत हो चुकी है. यह टूर चौबीस दिसंबर दो हजार पच्चीस को मुंबई से शुरू हुआ है. आने वाले महीनों में सुनिधि दिल्ली बेंगलुरु अहमदाबाद चेन्नई जयपुर चंडीगढ़ इंदौर लखनऊ और कोलकाता जैसे शहरों में लाइव परफॉर्म करेंगी. टूर का आखिरी कॉन्सर्ट चौदह मार्च दो हजार पच्चीस को कोलकाता में होगा.
सुनिधि चौहान की लाइव परफॉर्मेंस को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. उनकी एनर्जी आवाज और स्टेज प्रेजेंस हर कॉन्सर्ट को खास बना देती है. मुंबई कॉन्सर्ट में सितारों की मौजूदगी और वायरल वीडियो ने इस टूर को और भी खास बना दिया है.