menu-icon
India Daily

शादी के चक्कर में घर से दूर हो गईं सोनाक्षी सिन्हा? भाई लव सिन्हा की पोस्ट कर रही है इशारा

सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने जा रही हैं लेकिन ऐसी खबरें हैं कि उनके घरवाले इस शादी से खुश नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी की मां और उनके भाई ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, हालांकि उनके पिता सोनाक्षी को अभी भी उन्हें फॉलो करते हैं.

India Daily Live
शादी के चक्कर में घर से दूर हो गईं सोनाक्षी सिन्हा? भाई लव सिन्हा की पोस्ट कर रही है इशारा
Courtesy: social media

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि सोनाक्षी के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं. खबरों की मानें तो सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा, उनके भाई लव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी को अनफॉलो कर दिया है.

हाल ही में लव ने कुछ ऐसी पोस्ट की थीं जिनको पढ़कर साफ जाहिर हो रहा था कि सोनाक्षी के परिवार में उनकी शादी को लेकर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. मामले के तूल पकड़ने के बाद अब लव ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स पर सफाई दी है.

क्या बोले लव
लव ने लिखा, 'डियर फ्रेंड्स जो मीडिया में है, मैं कोई क्रिप्टिक पोस्ट नहीं कर रहा हूं. जब मुझे कुछ कहना होगा मैं क्लियर करूंगा.' बता दें कि सोनाक्षी के पिता और उनके छोटे भाई कुश अभी भी सोनाक्षी को इंस्टा पर फॉलो करते हैं

बेटी की शादी पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा
पॉपुलर एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा से जब उनकी बेटी की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे इस बारे में मेरे करीबी लोग पूछ रहे हैं, लेकिन मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं. मीडिया को ज्यादा पता है. मैं बस इतना ही कहूंगा कि आज कल बच्चे पूछते नहीं हैं, मां-बाप को सिर्फ इन्फॉर्म करते हैं. हमें भी इस बात का इंतजार है.' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

उसे अपना पार्टनर चुनने का पूरा अधिकार
एक मीडिया चैनल से बातचीत में शत्रुघ्न ने कहा, 'अगर सोनाक्षी की शादी हो रही है तो वह अपना आशीर्वाद जरूर देंगे. उन्होंने कहा कि सोनाक्षी को अपना पार्टनर चुनने का पूरा अधिकार है. जिस दिन उसकी शादी होगी मैं सबसे ज्यादा खुश होऊंगा. मैं हमेशा से उसके लिए बेस्ट चाहता हूं. आखिर मेरी एक ही तो बेटी है.'