T20 World Cup 2026

शाहिद कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! ऑफिशियली कंफर्म हुआ 'फर्जी सीजन 2', जानें कब देख सकेंगे क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज

शाहिद कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. 'फर्जी सीजन 2' आधिकारिक तौर पर कंफर्म हो गया है. शाहिद कपूर अपने किरदार 'सनी' में वापसी कर रहे हैं. डायरेक्टर्स राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने 10 फरवरी 2026 को सीरीज की तीसरी एनिवर्सरी पर यह अपडेट दिया.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर शाहिद कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. 'फर्जी सीजन 2' आधिकारिक तौर पर कंफर्म हो गया है. शाहिद कपूर अपने किरदार 'सनी' में वापसी कर रहे हैं. डायरेक्टर्स राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने 10 फरवरी 2026 को सीरीज की तीसरी एनिवर्सरी पर यह अपडेट दिया. 'फर्जी' पहली बार फरवरी 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जिसमें शाहिद कपूर ने फेक करेंसी बनाने वाले आर्टिस्ट 'सनी' का रोल प्ले किया था. 

शाहिद कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी!

विजय सेतुपति, केके मेनन, राशी खन्ना और भुवन अरोड़ा जैसे कलाकार भी सीरीज का हिस्सा थे. क्लिफहैंगर एंडिंग के कारण फैंस लंबे समय से सीजन 2 का इंतजार कर रहे थे. 10 फरवरी 2026 को राज एंड डीके ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया. पोस्ट में नकली नोटों का बड़ा ढेर दिखाया गया है, जिस पर 'Round 2 in progress' लिखा है.

ऑफिशियली कंफर्म हुआ 'फर्जी सीजन 2'

कैप्शन में 'फर्जी' हैशटैग के साथ 'Second batch…. WIP…' लिखा गया, जो साफ संकेत देता है कि प्रोडक्शन चल रहा है. शाहिद कपूर ने भी इस पोस्ट को रीशेयर किया और 'Fakers are back at it' जैसी कमेंट्स से एक्साइटमेंट बढ़ाया. शाहिद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर नया हेयरस्टाइल शेयर किया था, जो सीजन 1 के 'सनी' लुक से मिलता-जुलता था. कैप्शन था 'SUNNY days back soon...' इससे पहले ही अफवाहें शुरू हो गई थीं कि शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है. अब कन्फर्मेशन के साथ यह साफ है कि 'फर्जी सीजन 2' की प्रिंसिपल फोटोग्राफी मार्च 2026 से शुरू हो सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग इस साल खत्म हो सकती है और रिलीज लेट 2026 या अर्ली 2027 में हो सकती है. हालांकि ऑफिशियल रिलीज डेट अभी नहीं बताई गई है. शाहिद कपूर के लिए यह OTT पर वापसी काफी खास है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनका फी भी रिकॉर्ड लेवल का हो सकता है, लेकिन इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है.

राज एंड डीके की स्टाइल में डार्क ह्यूमर, हाई-स्टेक्स एक्शन और ट्विस्ट्स भरे होने की उम्मीद है. सीरीज पहले ही रिकॉर्ड व्यूज और पॉजिटिव रिव्यूज ले चुकी है, इसलिए सीजन 2 से काफी एक्सपेक्टेशंस हैं. फैंस अब नए पोस्टर्स, ट्रेलर और रिलीज अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.