West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'मुझे सलमान खान की बहन बनने में कोई...', ऐश्वर्या राय ने क्यों कहा ऐसा

एक दौर था जब फिल्म इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय और सलमान खान के अफेयर के चर्चे आम थे. दोनों फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एक दूसरे के करीब आए थे. हालांकि यह अफेयर लंबे समय तक नहीं चल सका और इसका बहुत ही दुखद अंत हुआ.

social media
India Daily Live

Entertainment News: एक दौर था जब बॉलीवुड में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर के खूब चर्चे हुए करते थे. सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर दोनों करीब आए थे और इसके बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगी थीं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था. सलमान और ऐश्वर्या ने हम दिल दे चुके सनम के अलावा हम तुम्हारे हैं सनम में भी एक साथ काम किया था. इसके बाद दोनों कभी एक फिल्म में नजर नहीं आए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या के प्यार में पागल सलमान खान एक फिल्म में ऐश्वर्या के भाई के रोल के लिए कास्ट होने वाले थे. ऐश्वर्या राय ने खुद इस बात का खुलासा किया है. 

जोश में सलमान खान बनने वाले थे ऐश्वर्या के भाई

यह फिल्म थी जोश जिसमें शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय के भाई का किरदार निभाया था. ऐश्वर्या राय ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि जोश फिल्म के लिए सलमान खान और आमिर खान को कास्ट किया जाना था. फिल्म में चंद्रचूड़ की भूमिका आमिर खान निभाने वाले थे और सलमान खान को मेरे भाई का किरदार निभाना था लेकिन बाद में मेरे भाई का रोल शाहरुख खान और मेरे प्रेमी का किरदार चंद्रचूड़  को दे दिया गया.

मुझे उनकी बहन बनने में कोई परेशानी नहीं थी

ऐश्वर्या राय ने कहा कि मुझे उनकी बहन बनने में कोई परेशानी नहीं थी, क्योंकि मुझे लगा कि ये नया होगा, ये अलग होगा. उन्हें इस रोल में कुछ खास नजर आया और उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कर दी.