बिना शोर-शराबे के सलमान खान ने चुपचाप बचाई मासूम की जान, दिल में छेद वाली बच्ची की कराई सर्जरी
सलमान खान हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहते हैं. हाल ही में एक मेडिकल स्टूडेंट ने रेडिट पर अपना आंखों देखा वाक्या शेयर किया, जिसे सुनकर हर किसी का दिल पसीज गया.
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान एक बार फिर इंसानियत की मिसाल बने. किसी प्रचार, कैमरे या सोशल मीडिया पोस्ट के बिना, उन्होंने दिल में छेद लेकर पैदा हुई एक छोटी बच्ची की जान बचाई. यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं, लेकिन यह सच है. एक मेडिकल स्टूडेंट ने रेडिट पर अपनी आंखों देखी घटना शेयर की, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया.
क्या हुआ था उस दिन?
मेडिकल स्टूडेंट अपनी फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था. वह मुंबई के एक बड़े अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में ड्यूटी पर था. एक दिन उसने एक मासूम बच्ची का क्लिनिकल हिस्ट्री लिया. बच्ची जन्म से दिल में छेद (कंजेनिटल हार्ट डिफेक्ट) की शिकार थी. डॉक्टरों ने कहा कि तुरंत सर्जरी जरूरी है, वरना जान को खतरा हो सकता है. लेकिन बच्ची का परिवार गरीब था. लाखों रुपये की सर्जरी का खर्च उठाना उनके लिए नामुमकिन था. माता-पिता रोते-बिलखते वार्ड में बैठे थे. तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर स्टूडेंट हैरान रह गया.
My first, hand experience that completely changed my view of Salman Khan .
byu/Imsongoku7 inBollyBlindsNGossip
सलमान खान बिना बताए पहुंचे अस्पताल
अस्पताल प्रशासन को पता चला कि सलमान खान की संस्था 'बीइंग ह्यूमन' इस केस को हैंडल कर रही है. लेकिन किसी को कुछ नहीं बताया गया. न कैमरा, न मीडिया, न कोई फोटो. सलमान खुद नहीं आए, लेकिन उनकी टीम ने पूरा इंतजाम किया. सर्जरी का पूरा खर्च 'बीइंग ह्यूमन' फाउंडेशन ने उठाया. बच्ची का ऑपरेशन सफल रहा. कुछ हफ्तों बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट गई. माता-पिता को विश्वास नहीं हो रहा था कि कोई स्टार बिना कुछ कहे उनकी मदद कर गया.
मेडिकल स्टूडेंट ने लिखा दिल छूने वाला पोस्ट
रेडिट पर यूजर ने लिखा- 'मैंने बॉलीवुड के बारे में ढेर सारी गॉसिप और ब्लाइंड आइटम्स पढ़े हैं. लेकिन यह मेरी आंखों के सामने हुआ. उस दिन मुझे समझ आया कि सलमान खान को 'भाईजान' क्यों कहा जाता है. वे बिना प्रचार के लोगों की मदद करते हैं. यही वजह है कि उनके फैंस जीवनभर उन्हें प्यार करते हैं.'