West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान हमले के 6 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, करीना समेत पूरा पटौदी परिवार घर लेने आया

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. बेरहमी से घायल होने के बाद एक्टर को बुधवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल से भर्ती कराया गया था जहांं उनकी सर्जरी करवाई जा रही थी, हालांकि 6 दिल बाद एक्टर घर लौट आए हैं. 

Social Media
Babli Rautela

Saif Ali Khan Gets Discharged: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. 16 जनवरी को उनके बांद्रा वाले घर पर उन पर एक घुसपैठिए ने घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला किया था. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. 6 दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद मंगलवार 21 जनवरी को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई.

मंगलवार को अभिनेता मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल से बाहर निकले और अपने घर लौट आए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों ने सैफ को घर जाने की अनुमति तो दे दी है. इसी के साथ उन्हें घर पर आराम करने की सलाह भी दी गई है.