T20 World Cup 2026

'फुकरे' फैंस के लिए खुशखबरी! राहु-केतु का मजेदार टीजर आउट, पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल

'राहु केतु' का मजेदार टीजर आउट हो गया है. 'फुकरे' के बाद पुलकित-वरुण की तीसरी फिल्म साथ में है. फिल्म में कॉमेडी + थ्रिलर + एस्ट्रोलॉजी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा. अमित सियाल पहली बार फुल-ऑन कॉमेडी फिल्म में विलेन के रोल में दिखाई देने वाले हैं.

x
Antima Pal

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर धमाका करने आ रही है. दोनों की नई फिल्म 'राहु केतु' का टीजर आज रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. सिर्फ 1 मिनट 20 सेकंड के इस टीजर ने हंसी और रोमांच का परफेक्ट डोज दे दिया है.

टीजर की शुरुआत होती है वरुण शर्मा यानी 'चूचा' के डायलॉग से – 'ये राहु-केतु का चक्कर बहुत खतरनाक है भाई!' इसके बाद पुलकित सम्राट स्क्रीन पर आते हैं और दोनों मिलकर अपनी पुरानी फुकरे स्टाइल में मस्ती करते नजर आते हैं. लेकिन इस बार मामला सिर्फ हंसी-मजाक तक नहीं रुकेगा. 

सबसे बड़ा सरप्राइज है अमित सियाल की एंट्री. मिर्जापुर और महारानी में खूंखार विलेन बने अमित सियाल इस फिल्म में भी एक दमदार नेगेटिव किरदार में दिख रहे हैं. उनका सिर्फ एक डायलॉग – 'राहु-केतु को कोई नहीं बचा सकता' सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. उनके लुक को देखकर लग रहा है कि इस बार कॉमेडी के साथ थ्रिलर का तड़का भी जबरदस्त होगा.

टीजर में पीयूष मिश्रा, चंकी पांडे और शालिनी पांडे की भी झलक मिलती है. शालिनी पुलकित की हीरोइन लग रही हैं, जबकि चंकी पांडे फिर से अपने सिग्नेचर अंदाज में हंसाते दिखे. पीयूष मिश्रा का किरदार रहस्यमयी लग रहा है.

फिल्म में क्या है खास?

'राहु केतु' के टीजर को देखने के बाद फैंस का रिएक्शन देखते ही बनता है. ट्विटर पर लिखा जा रहा है- 'चूचा-हुन्नी वापस आ गए भाई!', एक ने लिखा- 'अमित सियाल का लुक देखकर डर और हंसी एक साथ लग रही है.' दूसरे यूजर ने कमेंट किया- '16 जनवरी 2026 को थिएटर पक्का जाना है!'

टीजर के आखिर में स्क्रीन पर लिखा आता है- 'जब राहु-केतु लग जाएं, तो हंसी भी डर जाए!' बस इसी एक लाइन ने बता दिया कि फिल्म में हंसी के साथ-साथ सस्पेंस भी भरपूर होगा. तो तैयार हो जाइए क्योंकि 16 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के मौके पर 'राहु केतु' थिएटर में हंसी का भूचाल लाने वाला है. फुकरे गैंग फिर से कमाल करने वाली है.