T20 World Cup 2026

नागिन 7 के लिए प्रियंका चाहर चौधरी ने करवाई है प्लास्टिक सर्जरी? खूद बताई सच्चाई

टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने बदले लुक को लेकर चल रही प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर साफ जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वजन घटने दवाइयों और मेकअप की वजह से उनके चेहरे में बदलाव नजर आया और लोगों को बिना सच्चाई जाने जज नहीं करना चाहिए.

X
Babli Rautela

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी बीते कुछ समय से अपने बदले हुए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर लगातार यह चर्चा होती रही कि प्रियंका ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. अब इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी बात रखी है और साफ किया है कि उनके चेहरे में नजर आ रहा बदलाव किसी सर्जरी का नतीजा नहीं है.

प्रियंका चाहर चौधरी ने एक हालिया इंटरव्यू में इन अटकलों अपना खुलकर रिएक्शन साझा किया है. उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें लगातार दवाइयां लेनी पड़ी थीं. इस दौरान उन्हें ज्यादा एंटीबायोटिक्स दी गईं जिसकी वजह से उनका वजन कम हो गया लेकिन चेहरे पर सूजन बनी रही. प्रियंका ने कहा कि लोगों को यह बात नहीं पता और वे बिना सच्चाई जाने अपने मन से बातें बना लेते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई इंसान अपने लुक में बदलाव करना चाहता है तो यह उसका निजी फैसला होना चाहिए.

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर प्रियंका का रिएक्शन

एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि लोग छोटी छोटी चीजों को भी गलत मतलब निकालकर देखते हैं. कभी काजल लगाने पर तो कभी लेंस पहनने पर लोग सोचने लगते हैं कि चेहरे के साथ कुछ करवाया गया है. प्रियंका ने कहा कि यह उनका चेहरा है और उसकी अपनी पहचान और पर्सनैलिटी है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि मेकअप और लाइटिंग की वजह से भी चेहरे में बदलाव नजर आ सकता है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग बिना समझे जज करने लगते हैं.

ट्रोलिंग पर क्या बोलीं प्रियंका

जब प्रियंका से पूछा गया कि ट्रोल्स उनके लुक पर लगातार कमेंट करते हैं तो उन्होंने बेहद शांत और समझदार जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हर इंसान को अपनी मर्जी से जीने का हक है. अगर कोई अपने चेहरे या लुक को लेकर कोई फैसला लेता है तो उसमें किसी और को दखल देने की जरूरत नहीं है.

प्रियंका ने माना कि वह एक पब्लिक फिगर हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि लोग असंवेदनशील होकर कुछ भी कहें. उन्होंने कहा कि वह खुद ट्रोलिंग को हल्के में ले लेती हैं लेकिन कई लोग ऐसे कमेंट्स से टूट जाते हैं.