T20 World Cup 2026

कैसी है अब बॉलीवुड के विलेन किंग प्रेम चोपड़ा की तबीयत? डॉक्टर्स ने दिया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड के विलेन किंग यानी प्रेम चोपड़ा के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है. हाल ही में एक्टर हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे, लेकिन अब उनका हेल्थ अपडेट सामने आया है.

x
Antima Pal

बॉलीवुड के विलेन किंग प्रेम चोपड़ा की सेहत को लेकर फैंस परेशान थे, लेकिन अब अच्छी खबर है. 90 साल के एक्टर मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं और डॉक्टर्स ने कन्फर्म किया है कि वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं. अगले दो-तीन दिनों में उनका डिस्चार्ज हो जाएगा. प्रेम चोपड़ा का नाम हिंदी सिनेमा में हमेशा डरावने लेकिन यादगार रोल्स के लिए लिया जाता है. उनकी फैन फॉलोइंग आज भी वैसी ही मजबूत है.

प्रेम चोपड़ा को दो दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. वजह थी उम्र से जुड़ी परेशानियां, जैसे हार्ट कंडीशन और वायरल इंफेक्शन के चलते फेफड़ों में इंफेक्शन. उनके फैमिली कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले की निगरानी में इलाज चल रहा है. डॉ. जलिल पार्कर, जो ट्रीटिंग फिजिशियन हैं, ने बताया, "प्रेम चोपड़ा जी को दो दिन पहले एडमिट किया गया. उन्हें हार्ट की समस्या भी है और वायरल इंफेक्शन से लंग इंफेक्शन हो गया. लेकिन वे आईसीयू में नहीं हैं, जनरल वार्ड में हैं और स्टेबल हैं. उम्र ज्यादा होने से रिकवरी में थोड़ा समय लगता है, लेकिन दो-तीन दिन में घर भेज देंगे.'

कैसी है अब बॉलीवुड के विलेन किंग प्रेम चोपड़ा की तबीयत? 

एक्टर के दामाद और एक्टर विकास भल्ला ने भी फैंस को आश्वस्त किया. उन्होंने कहा, "ये सब उम्र से जुड़ी रूटीन चेकअप है. कुछ चिंता की बात नहीं है. प्रेम जी बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही घर लौट आएंगे." विकास ने बताया कि एडमिशन सिर्फ सावधानी के तौर पर किया गया था, क्योंकि उम्र के कारण छोटी-मोटी दिक्कतें नजरअंदाज नहीं की जा सकतीं. 

प्रेम चोपड़ा का फिल्मी सफर लंबा और शानदार रहा है. 1960 के दशक से वे स्क्रीन पर छाए हुए हैं. 'बॉबी', 'कटी पतंग', 'हलचल', 'दो रास्ते' जैसी क्लासिक फिल्मों में उनके नेगेटिव रोल्स आज भी फैंस के दिलों में बसे हैं. वे वो विलेन थे, जो डराते भी थे और पसंद भी किए जाते थे. हाल ही में 'एनिमल' फिल्म में भी उनका छोटा सा रोल चर्चा में रहा. 90 की उम्र में भी वे एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहते हैं. उनकी जिंदादिली सबको इंस्पायर करती है.

कई सितारे भी उनकी सलामती की कामना कर रहे

फैंस सोशल मीडिया पर प्रेम चोपड़ा के लिए दुआएं मांग रहे हैं. कई सितारे भी उनकी सलामती की कामना कर रहे हैं. डॉक्टर्स की टीम ने साफ कहा है कि स्थिति कंट्रोल में है और रिकवरी अच्छी हो रही है. ये खबर बॉलीवुड वर्ल्ड के लिए राहत वाली है, खासकर जब धर्मेंद्र की हेल्थ न्यूज भी हाल ही में आई थी. प्रेम चोपड़ा की ये जर्नी दिखाती है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. उनकी रिकवरी से फैंस खुश हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्द ही नई फिल्मों में नजर आएंगे.