Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Kerala Assembly Election 2026

मोहनलाल-ममूटी की 'Patriot' ने दुनियाभर में मचाया तहलका, 60 करोड़ के पार हुई वर्ल्डवाइड कमाई; आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

मोहनलाल और ममूटी जैसे दो सुपरस्टार्स की फिल्म से दर्शकों को बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं. फिल्म की कहानी, एक्शन और दोनों दिग्गज अभिनेताओं का जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है. खासकर विदेशी दर्शक फिल्म को खूब सराह रहे हैं, जिसकी वजह से ओवरसीज कलेक्शन में तेजी देखने को मिल रही है.

x
Antima Pal

मुंबई: दक्षिण भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज सितारे मोहनलाल और ममूटी की फिल्म 'द पैट्रियट' ने रिलीज के महज तीन दिनों में दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 63.61 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. 

मोहनलाल-ममूटी की 'Patriot' ने मचाया तहलका

फिल्म की घरेलू कमाई की बात करें तो पहले दिन भारत में 10 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन रहा. दूसरे दिन इसमें थोड़ी गिरावट आई और फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपये कमाए. रविवार को भी फिल्म को छुट्टी का पूरा फायदा नहीं मिल सका और तीसरे दिन इसने 5.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस तरह तीन दिनों में भारत में फिल्म की कुल कमाई 21.65 करोड़ रुपये हो गई है.

विदेशों में 'द पैट्रियट' ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी

हालांकि घरेलू बाजार में कलेक्शन में मंदी दिख रही है, लेकिन विदेशों में 'द पैट्रियट' ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है. तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार से फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये कमाए. ओवरसीज में कुल कमाई अब 38.50 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. घरेलू और विदेशी कमाई को जोड़कर फिल्म की वर्ल्डवाइड कुल कमाई 63.61 करोड़ रुपये हो गई है.

ओवरसीज कलेक्शन में तेजी

मोहनलाल और ममूटी जैसे दो सुपरस्टार्स की फिल्म से दर्शकों को बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं. फिल्म की कहानी, एक्शन और दोनों दिग्गज अभिनेताओं का जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है. खासकर विदेशी दर्शक फिल्म को खूब सराह रहे हैं, जिसकी वजह से ओवरसीज कलेक्शन में तेजी देखने को मिल रही है. फैंस और फिल्म प्रेमी सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

कई लोगों ने लिखा- 'मोहनलाल और ममूटी का कम्बिनेशन कभी गलत नहीं हो सकता.' कुछ यूजर्स ने कमेंट किया- 'पहले हफ्ते में 60 करोड़ पार करना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है, खासकर जब दो लेजेंड्स साथ हों.' निर्माताओं के लिए ये शुरुआत काफी उत्साहजनक है. अगर फिल्म आगे भी इसी रफ्तार से चलती रही तो ये साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बन सकती है. हालांकि घरेलू बाजार में कलेक्शन को बनाए रखने के लिए फिल्म को अच्छी वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत होगी.

'द पैट्रियट' मोहनलाल और ममूटी की पहली बार साथ काम करने वाली फिल्म है, जिसे लेकर शुरू से ही चर्चा बनी हुई थी. दोनों अभिनेताओं के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और अब अगले हफ्ते के कलेक्शन का इंतजार कर रहे हैं.