IPL 2026

कौन हैं पंचायत-3 के पांच पंच, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लूट ली महफिल

जब से पंचायत 3 रिलीज हुई है इसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इसको देख अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. वैसे तो सीरीज में हर एक कैरेक्टर काफी बेहतरीन है लेकिन पंचायत के पंच कौन है आज जानते हैं.

Social Media
India Daily Live

Panchayat 3: जब से पंचायत 3 रिलीज हुई है तब से इसके ही चर्चे चल रहे हैं.  28 मई को अमेजन प्राइम में आई ये वेब सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस बार आपको फुलेरा गांव में बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा. हालांकि, कहानी तो आप सीरीज देखने के बाद ही समझ पाएंगे लेकिन पंचायत -3 के कैरेक्टर काफी लाइमलाइट में हैं. आज हम आपको पंचायत के पंच के बारे में बताएंगे जो कि सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और इनके रोल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

सचिव जी

पंचायत-3 के सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी का रोल तो आप सबने देखा ही होगा. इस रोल में जितेंद्र कुमार को लोगों ने काफी प्यार दिया. पंचायत की कहानी सचिव जी के ईर्द-गिर्द घूमती है. 

प्रधान जी

अभिनेता रघुबीर यादव हाल ही में, पंचायत के सीजन 3 में दिखाई देने वाले हैं. सचिव जी और प्रधान जी की जोड़ी आपको पंचायत की पूरी वेब सीरीज में काफी एंटरटेन करेगी.

प्रहलाद चा

प्रहलाद चा तो पूरे सीजन की जान है. फैसल मलिक जो कि प्रहलाद चा के रोल में आपको काफी एंटरटेन करने वाले हैं. इन्होंने 2 सीजन तो काफी हंसाया लेकिन अब तीसरे  सीजन में वो थोड़े गंभीर दिखाए जा रहे हैं. चाचा को इतना दुख है कि अब वो नशे में रहने लगे हैं लेकिन गांव वालों के साथ बुरा नहीं होने देते हैं और उनके सपोर्ट में खड़े रहते हैं.

बनराकस

बनराकस यानी दुर्गेश ठाकुर शो में विलेन का रोल अदा कर रहे हैं. इन्होंने पूरे फुलेरा गांव के नाक में दम कर रखा है और उनका जीना हराम कर रखा है. सीरीज में दुर्गेश ठाकुर भले ही आपको इरिटेट करेंगे लेकिन उनका काम आपका दिल जीत लेगी.

विकास

चंदन रॉय विकास के रोल में दिख रहे हैं. इन्होंने अपने रोल से फैंस को काफी खुश किया है और इनका किरदार भी काफी इंपैक्टफुल है.