T20 World Cup 2026

Oscars 2025: ऑस्कर में एड्रियन ब्रॉडी का वायरल वीडियो, गर्लफ्रेंड के उपर फेंकी चबाई हुई च्युइंग गम, दंग रह गए फैंस!

बेस्ट एक्टर के लिए हॉलिवुड एक्टर एड्रियन ब्रॉडी ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया, लेकिन उनकी जीत तब फीकी पड़ी जब एक्टर ने मंच में जाने से पहले अपने मुंह से चबाई हुई च्युइंग गम निकाल कर अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ फेंकी. एक्टर की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.

x
Babli Rautela

Oscars 2025 Adrien Brody Tosses Chewed gum at Girlfriend: ऑस्कर में एड्रियन ब्रॉडी के बेस्ट एक्टर की जीत एक अनस्क्रिप्टेड पल से लगभग फीकी पड़ गई. जहां हर कोई फिमेल लक में यकीन करता है और अपने पार्टनर को पलखों में रखता है वहीं एक्टर ने एक हरकत से अपने लाखों फैंस को नाराज कर दिया. अवॉर्ड लेने जाने से पहले एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना चैपमैन की तरफ मुंह से चबाई हुई च्युइंग गम निकाल कर फेंकी.

51 साल के अमेरिकी एक्टर ने ऑस्कर में द ब्रूटलिस्ट में अपने प्रदर्शन के लिए अपना दूसरा अवॉर्ड जीता. जब वह पुरस्कार लेने के लिए मंच की तरफ आगे बढ़े, तो ब्रॉडी को एहसास हुआ कि वह अभी भी च्युइंग गम चबा रहे हैं.

अनस्क्रिप्टेड पल से फीकी पड़ी लाइमलाइट

एक पल जो इस इवेंट से ऑनलाइन खूब वायरल हुआ वह था जब एक्टर ने मंच पर चढ़ते समय रुककर च्युइंग गम थूका और उसे अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना चैपमैन की तरफ फेंका - जिन्होंने अपने हाथ आगे बढ़ाए पकड़ने के लिए लेकिन थोड़ा सा चुंक गई. यह कैंडिड पल ऑनलाइन वायरल हो गया, जिससे लोगों में हंसी-मजाक मच गया. 

एड्रियन ब्रॉडी की ऑस्कर जीत

ब्रॉडी ने टिमोथी चालमेट, कोलमैन डोमिंगो, राल्फ फिएनेस और सेबेस्टियन स्टेन को हराकर 97वें अकादमी पुरस्कार में बेस्ट एक्टर का खिताब हासिल किया. उन्होंने पांच मिनट के भाषण के साथ वायरल गम मोमेंट को खत्म किया, जिसमें उन्होंने जॉर्जिना चैपमैन, उनके बच्चों और अपने फैंस को धन्यवाद दिया. एक्टर ने कहा, 'अगर मैं विनम्रतापूर्वक इस दुनिया से मिले अपार प्यार और हर उस व्यक्ति का आभार व्यक्त करना शुरू कर सकता हूं, जिसने मेरे साथ सम्मान और तारीफ के साथ व्यवहार किया है. मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं. अभिनय एक बहुत ही नाजुक पेशा है. यह बहुत शानदार लगता है - और कुछ पलों में ऐसा होता भी है.'

अपने पांच मिनट के भाषण को खत्म करते हुए, अकादमी ने उन्हें रोकने के लिए संगीत बजाना शुरू कर दिया. ब्रॉडी ने मंच छोड़ने से इनकार कर दिया, इसके बजाय आयोजकों से 'संगीत बंद करने' के लिए कहा.