menu-icon
India Daily

'...मुझे बर्बाद करने', नोरा फतेही ने दाऊद इब्राहिम की ड्रग्स पार्टी केस में नाम आने पर तोड़ी चुप्पी; शेयर किया लंबा नोट

नोरा फतेही ने उन अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है जिनमें कहा जा रहा है कि वह एक ड्रग गैंग से जुड़ी हैं जिसका संबंध अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से है. आगे पढ़ें उन्होंने क्या कहा.

princy
Edited By: Princy Sharma
'...मुझे बर्बाद करने', नोरा फतेही ने दाऊद इब्राहिम की ड्रग्स पार्टी केस में नाम आने पर तोड़ी चुप्पी; शेयर किया लंबा नोट
Courtesy: X @venom1s

मुंबई: डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम जब कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड के गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े ड्रग पार्टी जांच मामले में श्रद्धा कपूर और ओरी के साथ लिया गया, तो एक्ट्रेस ने तुरंत इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर कर बताया कि इन खबरों का उनसे कोई लेना-देना नहीं है और वह पूरी तरह काम में व्यस्त रहती हैं.

नोरा ने अपने बयान में साफ लिखा, 'आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं पार्टियों में नहीं जाती. मैं लगातार फ्लाइट्स में रहती हूं. मैं काम में इतनी डूबी रहती हूं कि मेरी कोई निजी जिंदगी नहीं है. मैं खुद को ऐसे लोगों और घटनाओं से बिल्कुल दूर रखती हूं. छुट्टी के दिन मैं या तो दुबई के बीच पर होती हूं या अपने हाई स्कूल दोस्तों के साथ घर पर टाइम बिताती हूं. मेरा पूरा दिन और रात सिर्फ मेरे सपनों और गोल्स पर काम करने में गुजरता है.'

'मुझे बर्बाद करने...'

ड्रग पार्टीज मामले में अपना नाम आने पर नोरा ने नाराजगी जताते हुए आगे लिखा, 'आप जो भी पढ़ते हैं उस पर भरोसा मत करिए. ऐसा लगता है कि मेरा नाम एक आसान टारगेट है, जिसे बार-बार यूज किया जाता है. लेकिन इस बार मैं ऐसा नहीं होने दूंगी. पहले भी एक बार झूठे आरोप लगाकर मुझे बर्बाद करने की कोशिश की गई थी, लेकिन वो चाल चली नहीं. 

'मैं चुपचाप देख...'

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने आगे कहा, 'मैं चुपचाप देख रही थी कि कैसे लोग मेरे नाम का इस्तेमाल क्लिकबेट के लिए कर रहे थे, मेरी इज्जत को मिट्टी में मिला रहे थे. कृपया मेरा नाम उन स्थितियों में मत घसीटिए जिनका मुझसे कोई संबंध नहीं है, वरना इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.'

दाऊद इब्राहिम ड्रग पार्टी केस क्या है?

यह मामला मुंबई पुलिस की उस जांच से जुड़ा है जिसमें एक कथित अंडरवर्ल्ड ड्रग सिंडिकेट की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सिंडिकेट मोस्ट-वॉन्टेड अपराधी सलीम डोला द्वारा संचालित बताया जाता है, जिसे दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है. इसी जांच के दौरान कुछ बॉलीवुड हस्तियों के नाम मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आए थे, जिनमें श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही का नाम भी शामिल बताया गया.