मुनव्वर फारुकी के घर गूंजी किलकारी, शादी की दूसरी सालगिरह से पहले कॉमेडियन ने किया दूसरे बच्चे का स्वागत

मुनव्वर फारुकी और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला ने अपनी दूसरी सालगिरह से पहले बेटी का स्वागत किया है. इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज और फैंस इस जोड़े को जमकर बधाई दे रहे हैं.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: खुशियों का असली मतलब तब समझ आता है जब घर में एक नई जिंदगी कदम रखती है. मशहूर कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर  मुनव्वर फारुकी के घर इन दिनों जश्न का माहौल है. उनकी जिंदगी में एक और खूबसूरत मोड़ आया है, क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी महजबीन कोटवाला के साथ एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है. यह खबर उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रही, क्योंकि इस कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी हद तक प्राइवेट रखा था.

मुनव्वर फारुकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस खुशी को अपने फैंस के साथ बांटा है. साझा की गई तस्वीरों में उनकी पत्नी और नन्ही बेटी नजर आ रहे हैं, हालांकि दोनों के चेहरे छिपाए गए थे. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उनके घर में बरकत आई है और वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं. 

खास मौके से पहले आई खुशियां

यह खुशी इस कपल के लिए और भी खास इसलिए है क्योंकि इसी महीने की 26 तारीख को ये कपल अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने वाले हैं. मुनव्वर फारुकी और महजबीन कोटवाला ने साल 2024 में एक निजी समारोह में शादी की थी. उनकी शादी काफी सादगी से हुई थी और इसे मीडिया से दूर रखा गया था.

सेलेब्रिटीज ने दी ढेरों बधाइयां

जैसे ही यह खबर सामने आई, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी जताई. अली गोनी ने भी कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. वहीं गौहर खान ने दुआओं के साथ बधाई दी. इसके अलावा रणवीर अल्लाहबादिया, मिस्टर फैसू, माही विज और पूनम पांडे समेत कई सितारों ने नए माता पिता को शुभकामनाएं दीं.
 
बता दें की मुनव्वर फारुकी पहले से ही एक बेटे के पिता हैं, जिसका नाम मिकाइल है. यह बेटा उनकी पहली शादी से है. वहीं महजबीन कोटवाला की भी अपनी पहली शादी से एक बेटी है. अब इस नई खुशी के आने के बाद उनका परिवार और भी बड़ा और खुशहाल हो गया है.