menu-icon
India Daily

Monali Thakur: अचानक सांस लेने में हुई दिक्कत, स्टेज पर ही हुईं बेहोश, सिंगर मोनाली ठाकुर अस्पताल में भर्ती

सिंगर मोनाली ठाकुर को हाल ही में लाइव परफॉरमेंस के दौरान सांस लेने में तकलीफ होने के बाद पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के दिनहाटा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक मोनाली को सांस में लेने में दिक्कत होने की वजह से बीच में ही लाइव परफॉर्मेंस छोड़कर जाना पड़ा.

antima
Edited By: Antima Pal
Monali Thakur: अचानक सांस लेने में हुई दिक्कत, स्टेज पर ही हुईं बेहोश, सिंगर मोनाली ठाकुर अस्पताल में भर्ती
Courtesy: social media

Monali Thakur Hospitalisation: सिंगर मोनाली ठाकुर को हाल ही में लाइव परफॉरमेंस के दौरान सांस लेने में तकलीफ होने के बाद पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के दिनहाटा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक मोनाली को सांस में लेने में दिक्कत होने की वजह से बीच में ही लाइव परफॉर्मेंस छोड़कर जाना पड़ा.

अचानक सांस लेने में हुई दिक्कत

बता दें कि मोनाली ठाकुर 21 जनवरी की शाम को कूच बिहार में दिनहाटा फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं. लाइव परफॉरमेंस के एक वीडियो में जो फेसबुक पर वायरल हुआ, सिंगर को अपना परफॉरमेंस बीच में ही रोकते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने दर्शकों से माफी मांगी क्योंकि वह अच्छा महसूस कर रही थी और अपना परफॉरमेंस आगे नहीं रख सकती थी.

वीडियो में मोनाली ठाकुर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मैं आपसे ईमानदारी से माफ़ी मांगती हूं. मैं आज बहुत बीमार हूं. शो रद्द होने ही वाला था." रिपोर्ट के अनुसार मोनाली को पहले दिनहाटा उप-जिला अस्पताल ले जाया गया. फिर सिंगर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. 

मोनाली ठाकुर अस्पताल में भर्ती

मोनाली ठाकुर को कूच बिहार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार वह अब अपना वहां पर ही इलाज करा रही है. इस महीने की शुरुआत में मोनाली ठाकुर उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान बीच में ही मंच से उतर गई थीं.

 

बाद में मोनाली ने इवेंट मैनेजमेंट टीम द्वारा उनके और उनके क्रू के खिलाफ लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों पर जवाब देते हुए साफ किया था कि कैसे वहां के लोगों ने विक्रेताओं के साथ बुरा व्यवहार किया. बताते चलें कि मोनाली ठाकुर को 'सवार लूं', 'ज़रा ज़रा टच मी', 'छम छम' जैसे हिट हिंदी गानों के लिए जाना जाता है. उन्होंने नागेश कुकुनूर निर्देशित फ़िल्म लक्ष्मी में मुख्य भूमिका भी निभाई है. फैंस मोनाली ठाकुर के गानों को खूब पसंद करते है.