अक्षय कुमार के साथ डेब्यू के बाद भी नहीं चली किस्मत, 200 करोड़ी फिल्म ने डुबाया मिस वर्ल्ड का करियर
साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था हालांकि 200 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई.
मुंबई: मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था. लंबे समय बाद किसी भारतीय सुंदरता ने यह ताज अपने नाम किया था. जिसके बाद से दुनियाभर में मानुषी सुर्खियों में आ गई. उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने उन्हें लोगों के बीच रातों रात एक स्टार बना दिया था. हर तरफ यही चर्चा थी कि अब बॉलीवुड को एक नई बड़ी स्टार मिलने वाली है.
फिल्मों में मानुषी छिल्लर की एंट्री
मिस वर्ल्ड बनने के बाद कई बड़े फिल्ममेकर मानुषी को अपनी फिल्मों में लेना चाहते थे. आखिरकार उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने के लिए सम्राट पृथ्वीराज को चुना. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आए थे. ऐतिहासिक कहानी और बड़े बजट की वजह से फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा थी. फैंस को उम्मीद थी कि मानुषी अपने पहले ही प्रोजेक्ट से बॉलीवुड में मजबूत पहचान बना लेंगी.
200 करोड़ की फिल्म साबित हुई बड़ी फ्लॉप
रिपोर्ट्स के मुताबिक सम्राट पृथ्वीराज का बजट करीब 200 करोड़ रुपये था. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी कम रही. दुनियाभर में यह फिल्म करीब 90 करोड़ रुपये ही जुटा पाई. इस तरह यह फिल्म बड़े बजट की फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो गई. फिल्म की असफलता का असर मानुषी छिल्लर के करियर पर भी पड़ा. हालांकि पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी मानुषी ने हार नहीं मानी. वह लगातार फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में काम करती रहीं. सम्राट पृथ्वीराज के बाद वह द ग्रेट इंडियन फैमिली, बड़े मियां छोटे मियां और मालिक जैसी फिल्मों में नजर आईं.
सोशल मीडिया से दूर हैं एक्ट्रेस
मानुषी छिल्लर बाकी बॉलीवुड सितारों की तरह ज्यादा चर्चाओं में नहीं रहतीं. वह अपनी निजी जिंदगी को काफी शांत तरीके से जीना पसंद करती हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. फैंस उनके फैशन और ग्लैमरस तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं. फिल्मों में लगातार असफलता मिलने के बावजूद मानुषी ने खुद को इंडस्ट्री से दूर नहीं किया और लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं.