Tamil Nadu Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'सिर्फ इसलिए कि मैंने उसके भागकर शादी करने का विरोध किया...', मोनालिसा के रेप के आरोपों से घिरे डायरेक्टर का पलटवार

मोनालिसा भोसले के यौन उत्पीड़न आरोपों के बाद फिल्ममेकर मनोज मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है. अब वह मानहानि का केस करने की तैयारी में हैं.

Social media
Babli Rautela

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है. खुद को कुंभ मेला गर्ल के रूप में पहचान बनाने वाली मोनालिसा भोसले ने फिल्ममेकर मनोज मिश्रा र गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है. मोनालिसा का कहना है कि यह घटनाएं नेपाल और देहरादून में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय वह बालिग नहीं थीं. इन आरोपों ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है.

हालांकि, इन आरोपों पर अब मनोज मिश्रा का रिएक्शन भी सामने आया है. उन्होंने सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत और निराधार बताया है. एक इंटरव्यू के दौरान मनोज मिश्रा ने कहा कि उन्हें जानबूझकर इस विवाद में घसीटा जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ही मोनालिसा को एक्टिंग सिखाई थी और आज वही उनके खिलाफ इस्तेमाल हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि मोनालिसा के परिवार के कई सदस्य आज भी उनके घर पर रह रहे हैं और उन्होंने हमेशा उनके परिवार का साथ दिया है. मिश्रा के अनुसार, यह पूरा विवाद निजी कारणों से खड़ा किया गया है.

मोनालिसा की शादी पर क्या बोले डायरेक्टर मनोज मिश्रा

मनोज मिश्रा ने अपने बयान में यह भी कहा कि असली विवाद मोनालिसा के कथित पार्टनर फरमान खान के साथ शादी को लेकर शुरू हुआ. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया था क्योंकि मोनालिसा की उम्र को लेकर सवाल थे. उनका कहना है कि इस मुद्दे को बाद में एक अलग दिशा दे दी गई और उन्हें टारगेट किया गया.

आरोपों पर उठाए सवाल

मिश्रा ने यह भी कहा कि अगर वास्तव में कोई गलत घटना हुई होती, तो मोनालिसा तुरंत अपने परिवार को बता सकती थीं. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी मेहनत से उसे एक्टिंग और संवाद सिखाए थे और उस समय किसी तरह की शिकायत नहीं आई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को जानबूझकर बड़ा बनाया गया है और इसमें कई गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं.

इस पूरे मामले में अब सबसे बड़ा कदम यह है कि मनोज मिश्रा ने मानहानि का केस करने की घोषणा की है. उन्होंने साफ कहा कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और वह इसे कानूनी तरीके से चुनौती देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अगर मोनालिसा को लगता है कि वह सही हैं, तो उन्हें भी अदालत का दरवाजा खटखटाने का पूरा अधिकार है.