Mannara Chopra Father Death: एयरपोर्ट पर परेशान और टूटी हुई आईं नजर, पिता के निधन की खबर सुन मन्नारा का दिखा ऐसा हाल, वीडियो वायरल

अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा सोमवार को अपने पिता रमन राय हांडा के अचानक निधन के बाद मुंबई लौटीं. इस दौरान वह बेहद भावुक और परेशान नजर आईं. एक वीडियो में मनारा को अपनी बहन मिताली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह आंसुओं को रोकने की कोशिश करती दिखीं.

social media
Antima Pal

Mannara Chopra Father Death: बॉलीवुड अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा सोमवार को अपने पिता रमन राय हांडा के अचानक निधन के बाद मुंबई लौटीं. इस दौरान वह बेहद भावुक और परेशान नजर आईं. एक वीडियो में मनारा को अपनी बहन मिताली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह आंसुओं को रोकने की कोशिश करती दिखीं. उनके चेहरे पर गम और उदासी साफ झलक रही थी. रमन राय हांडा मशहूर अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के चाचा भी थे.

एयरपोर्ट पर परेशान और टूटी हुई आईं नजर

मन्नारा, जो अपनी बिंदास और खुशमिजाज छवि के लिए जानी जाती हैं, इस मुश्किल वक्त में टूटती नजर आईं. वह अपने पिता के बेहद करीब थीं और उनके अचानक चले जाने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया ने मनारा को संवेदनाएं व्यक्त करने की कोशिश की, लेकिन वह चुपचाप अपनी गाड़ी की ओर बढ़ गईं. उनके प्रशंसक भी सोशल मीडिया पर उनके लिए दुख जता रहे हैं और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं.

मनारा ने बॉलीवुड में कई फिल्मों और रियलिटी शो 'बिग बॉस' के जरिए अपनी पहचान बनाई है. उनकी एक्टिंग और खूबसूरती को दर्शकों ने खूब पसंद किया. हालांकि इस समय वह अपने निजी जीवन के सबसे दुखद पलों से गुजर रही हैं. उनके पिता के निधन की खबर ने न केवल उनके परिवार, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी झकझोर कर रख दिया.

प्रियंका और परिणीति चोपड़ा ने दिया अभी तक कोई बयान

प्रियंका और परिणीति चोपड़ा ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह भी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं. मनारा के फैंस और शुभचिंतक उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि वह जल्द इस दुख से उबर पाएंगी.