Mahavatar Narsimha: महावतार नरसिम्हा ने की 210 करोड़ की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ग्लोबली लेवल पर 210 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म दर्शकों और समीक्षकों से मिली तारीफों के साथ रिकॉर्ड तोड़ रही है.
Mahavatar Narsimha: कन्नड़ सिनेमा की एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ग्लोबली लेवल पर 210 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म दर्शकों और समीक्षकों से मिली तारीफों के साथ रिकॉर्ड तोड़ रही है.
महावतार नरसिम्हा ने की 210 करोड़ की कमाई
25 जुलाई, 2025 को रिलीज हुई 'महावतार नरसिम्हा' ने अपनी शानदार कहानी और प्रभावशाली एनिमेशन से दर्शकों का दिल जीत लिया है. यह फिल्म भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार पर आधारित है और महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली कड़ी है. होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कमाई का ताजा अपडेट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि इसने विश्व स्तर पर 210 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म का यह प्रदर्शन इसे 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनाता है.
हिंदी संस्करण ने दर्शकों से जबरदस्त प्यार बटोरा
फिल्म ने भारत में 179.40 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है, जिसमें हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में मजबूत प्रदर्शन शामिल है. खासकर हिंदी संस्करण ने दर्शकों से जबरदस्त प्यार बटोरा है. तीसरे शनिवार को फिल्म ने 587,400 से अधिक टिकट बेचे, जो इसके जबरदस्त क्रेज को दर्शाता है.
'कांतारा', 'केजीएफ' और 'सालार' की तरह फिल्म को मिल रहा प्यार
'महावतार नरसिम्हा' ने न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है. मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु और कई टीयर-2 शहरों में फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है. यह फिल्म होम्बले फिल्म्स की पिछली सफल फिल्मों जैसे 'कांतारा', 'केजीएफ' और 'सालार' की तरह ही एक और सिनेमाई चमत्कार साबित हुई है.
फिल्म की कहानी, जयपुर्णा दास द्वारा लिखित, दर्शकों को भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तर पर जोड़ रही है. यह फिल्म सात भागों वाली महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत है, जो भगवान विष्णु के दस अवतारों को दर्शाएगी. दर्शक इसकी अगली कड़ियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'महावतार नरसिम्हा' की यह उपलब्धि भारतीय एनिमेशन सिनेमा के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है.
और पढ़ें
- Kangana Ranaut Reaction: 'अमिताभ बच्चन की पत्नी हो, शर्म करो...', जया बच्चन के धक्का मारने पर भड़कीं कंगना रनौत!
- War 2 Day 1 Advance Booking: ओपनिंग डे पर क्या 'वॉर 2' कर पाएगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? फिल्म ने बेचे 3 लाख से ज्यादा टिकट
- Manchu Lakshmi: अवैध सट्टेबाजी कांड में फंसीं मंचू लक्ष्मी! विजय देवरकोंडा-प्रकाश राज के बाद ईडी के रडार में आई एक्ट्रेस