West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'लव इंश्योरेंस कंपनी' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे प्रदीप रंगनाथन-कृति शेट्टी की फिल्म

फिल्म की कहानी इंश्योरेंस कंपनी पर आधारित है, जहां प्यार को भी इंश्योरेंस किया जा सकता है. यह कॉन्सेप्ट काफी यूनिक और दिलचस्प है. अगर आपको रोमांटिक कहानियों के साथ थोड़ी साइंस और कॉमेडी पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट रहेगी.

x
Antima Pal

मुंबई: प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी की फिल्म 'लव इंश्योरेंस' कंपनी जल्द ही घर बैठे देखने को मिलने वाली है. फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो गई है. 6 मई 2026 को यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. दर्शक इसे तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकेंगे.

'लव इंश्योरेंस कंपनी' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म

मेकर्स ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा- 'जब बात ओल्ड स्कूल और मॉडर्न रूल्स की हो, तो इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है.' यह लाइन फिल्म की थीम से काफी मैच करती है. लव इंश्योरेंस कंपनी एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसमें प्रेम, इंश्योरेंस और फ्यूचर टेक्नोलॉजी को मजेदार तरीके से जोड़ा गया है. 

10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को नया अनुभव देने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई. फिल्म का बजट करीब 95 करोड़ रुपये था, जबकि इसने थिएट्रिकल रिलीज में कुल 42.57 करोड़ रुपये ही कमाए. अच्छी स्क्रिप्ट और कलाकारों के बावजूद फिल्म को बड़े पर्दे पर ज्यादा सफलता नहीं मिली. अब ओटीटी रिलीज के जरिए फिल्म को नया मौका मिला है.

दोनों की केमिस्ट्री फिल्म की खास आकर्षण

प्रदीप रंगनाथन इन दिनों साउथ सिनेमा में लोकप्रिय युवा अभिनेता हैं. उनकी कॉमेडी टाइमिंग और नेचुरल एक्टिंग को दर्शक पसंद करते हैं. कृति शेट्टी भी अपनी खूबसूरती और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. दोनों की केमिस्ट्री फिल्म की खास आकर्षण है. फिल्म में लव स्टोरी के साथ-साथ साइंस फिक्शन के एलिमेंट्स को शामिल किया गया है, जो युवा दर्शकों को खास तौर पर पसंद आ सकता है.

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बाद फिल्म घर-घर पहुंच जाएगी. जो लोग थिएटर नहीं जा पाए थे, वे अब आराम से अपनी भाषा में फिल्म देख सकेंगे. आमतौर पर ओटीटी रिलीज के बाद ऐसी फिल्मों को नया जीवन मिल जाता है. कई दर्शक अब घर पर फैमिली के साथ या दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं. 

फिल्म की कहानी इंश्योरेंस कंपनी पर आधारित है, जहां प्यार को भी इंश्योरेंस किया जा सकता है. यह कॉन्सेप्ट काफी यूनिक और दिलचस्प है. अगर आपको रोमांटिक कहानियों के साथ थोड़ी साइंस और कॉमेडी पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट रहेगी. 6 मई 2026 को लव इंश्योरेंस कंपनी अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो जाएगी. फैंस के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि अब इंतजार खत्म होने वाला है.