मलयालम सिनेमा की सनसनीखेज सुपरहीरो फिल्म 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. अब यह ब्लॉकबस्टर ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. अगर आपने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा, तो अब इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.
निर्माताओं ने ऐलान किया है कि यह फिल्म 31 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. वेफरर फिल्म्स ने शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक आकर्षक पोस्टर के साथ इसकी ओटीटी रिलीज की घोषणा की. पोस्टर के साथ लिखा गया, 'लोका की जादुई दुनिया अब जियोहॉटस्टार पर, 31 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग शुरू!' इस खबर ने फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी है.
फाइनली ओटीटी पर आई 'लोका चैप्टर 1'
डोमिनिक अरुण के निर्देशन में बनी और दुलकर सलमान की वेफरर फिल्म्स द्वारा निर्मित 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है. कल्याणी प्रियदर्शन ने चंद्रा के किरदार में जान डाली है, जो एक शक्तिशाली और पौराणिक कथाओं से प्रेरित सुपरहीरो है. यह कहानी आधुनिक दुनिया में लोककथाओं और फंतासी के तड़के के साथ प्रस्तुत की गई है. नस्लेन भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो कहानी को और रोमांचक बनाते हैं.
The world of Lokah unfolds exclusively on JioHotstar, streaming from October 31st.@JioHotstarMal#Lokah #TheyLiveAmongUs@DQsWayfarerFilm @dulQuer @dominicarun@NimishRavi@kalyanipriyan@naslen__ @jakes_bejoy @chamanchakko @iamSandy_Off @santhybee @AKunjamma pic.twitter.com/dAklmsFR1M
— Wayfarer Films (@DQsWayfarerFilm) October 24, 2025
फिल्म ने रिलीज के बाद 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े. कल्याणी की शानदार अदाकारी, अनोखी कहानी और दमदार प्रोडक्शन ने इसे दर्शकों और समीक्षकों की वाहवाही दिलाई. यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय जोड़ने में कामयाब रही. अब आप घर बैठे इस रोमांचक सुपरहीरो ड्रामे का आनंद ले सकते हैं.
31 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' एक्शन और भावनाओं का बेहतरीन संगम है, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी. 31 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू होने के साथ यह फिल्म आपकी वीकेंड वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए. अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस बेहतरीन कहानी को देखने का प्लान बनाएं और मलयालम सिनेमा की इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनें.