लेस्बियन है क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती? बिग बॉस के घर में कुनिका सदानंद ने उठाए सेक्सुअलिटी पर सवाल, हुईं ट्रोल
मालती चाहर बिग बॉस में अपनी सादगी और ईमानदारी से छा रही हैं. क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन होने के नाते वे पहले से सुर्खियों में थीं, लेकिन अब उनका गेमप्ले सबको प्रभावित कर रहा है. घर में कई बार उनकी सेक्सुअलिटी पर चर्चा हो चुकी है, लेकिन कुनिका का ओपन कमेंट सबसे विवादास्पद साबित हुआ.
'बिग बॉस 19' का रोमांच अब चरम पर पहुंच चुका है. घरवालों की दोस्तियां टूट रही हैं, दुश्मनियां बढ़ रही हैं और हर कोना विवादों से भरा पड़ा है. इस सीजन की हॉट टॉपिक बनीं क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर. मालती मजबूत खेल दिखा रही हैं, लेकिन घर में कई लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं. अब तो उनकी निजी जिंदगी पर भी सवाल उठने लगे हैं.
हालिया एपिसोड में कुनिका सदानंद ने मालती को सीधे-सीधे 'लेस्बियन' कह डाला, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. कुनिका को ट्रोलर्स की भारी फटकार पड़ रही है. आइए जानते हैं पूरा माजरा. शो में एक मजेदार टास्क चल रहा था, इसमें घरवाले एक-दूसरे को प्लेट लगाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान मालती गलती से तान्या के बहुत करीब आ गईं. मालती का इरादा तो टास्क जीतना था, लेकिन तान्या को यह पसंद नहीं आया. तान्या को लगा कि मालती जानबूझकर क्लोज हो रही हैं.
कुनिका सदानंद ने उठाए मालती की सेक्सुअलिटी पर सवाल
गुस्से में तान्या ने यह बात कुनिका सदानंद से शेयर की. तान्या बोलीं, 'मालती हर बार इतना पास आ जाती है, मुझे अच्छा नहीं लगता.' तान्या की शिकायत सुनकर कुनिका ने चौंकाने वाला बयान दे डाला. फुसफुसाते हुए कुनिका ने कहा, 'एक बात बताऊं? मुझे पूरा यकीन है कि मालती मैडम लेस्बियन हैं. उनके हाव-भाव ही ऐसे हैं. जिस तरह वे बातें करती हैं, पोस्चर रखती हैं, सब कुछ वैसा ही लगता है.' यह सुनकर तान्या के होश उड़ गए. वे शॉक्ड होकर कुनिका को देखती रह गईं. यह पूरा सीन नेशनल टीवी पर दिखाया गया, जिसके बाद दर्शक भड़क उठे.
सोशल मीडिया पर कुनिका की क्लास लगनी शुरू हो गई. ट्विटर और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, 'कुनिका, किसी की पर्सनल लाइफ पर ऐसे कमेंट करना गलत है. बिग बॉस में गेम खेलो, अफवाहें मत फैलाओ!' दूसरे ने कहा, 'मालती की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाना कितना घटिया है. यह प्राइवेसी का उल्लंघन है.' कई फैंस मालती के सपोर्ट में उतरे और बोले- 'मालती स्ट्रॉन्ग हैं, ऐसे बयानों से नहीं डरेंगी. कुनिका को शर्मिंदगी महसूस होनी चाहिए.'
बिग बॉस के घर में ऐसे ड्रामे आम हैं. दोस्ती-दुश्मनी का खेल हर पल बदलता है. दर्शक बेसब्री से वीकेंड का वार का इंतजार कर रहे हैं, जहां सलमान खान जरूर इस मुद्दे पर बात करेंगे.