Who Is Krish Pathak: कौन हैं 'रामायण' अभिनेता सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक? जिन्होंने मुस्लिम एक्ट्रेस सारा खान को बनाया अपना हमसफर
मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड, अभिनेता और प्रोड्यूसर कृष पाठक से शादी कर ली है. यह खबर 6 अक्टूबर 2025 को कोर्ट मैरिज के साथ सामने आई, जब दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपना रिश्ता आधिकारिक रूप से जोड़ा. सारा, जो 'बिदाई' और 'बिग बॉस 4' की वजह से घर-घर मशहूर हैं, ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं.
Who Is Krish Pathak: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में एक नई जोड़ी ने धूम मचा दी है. मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड, अभिनेता और प्रोड्यूसर कृष पाठक से शादी कर ली है. यह खबर 6 अक्टूबर 2025 को कोर्ट मैरिज के साथ सामने आई, जब दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपना रिश्ता आधिकारिक रूप से जोड़ा. सारा, जो 'बिदाई' और 'बिग बॉस 4' की वजह से घर-घर मशहूर हैं, ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं.
कैप्शन में लिखा, 'सील्ड टुगेदर, दो धर्म, एक स्क्रिप्ट, अनंत प्रेम.' यह इंटरफेथ मैरिज (अलग-अलग धर्मों की) है, जो दोनों की प्यार की ताकत को दर्शाती है. सारा और कृष की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात पिछले साल एक डेटिंग ऐप पर हुई. सारा ने बताया, 'मैंने कृष की फोटो देखी और तुरंत लगा कि ये वही इंसान है, जिसकी तलाश थी.' अगले ही दिन दोनों मिले और बातें करते-करते प्यार हो गया. सारा ने खुलासा किया कि वे सीरियस रिलेशनशिप चाहती थी, कैजुअल डेटिंग नहीं. साल भर डेटिंग के बाद दोनों ने साथ रहना शुरू किया.
इसके बाद 'ये झुकी झुकी सी नजर' (2022) में भी दिखे. वे म्यूजिक वीडियो 'जियूं कैसे' और 'डर डर जाऊं' में भी नजर आ चुके हैं. सोनी टीवी के 'परवरिश' में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी किया. बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की बात करें, तो पहले उनका वजन 105 किलो था. इंडस्ट्री में आने से पहले 5 महीनों में 35 किलो कम किया! वे नॉन-वेजिटेरियन हैं और एनिमल लवर भी. सारा की पहली शादी 2010 में 'बिग बॉस' हाउस में अली मर्चेंट से हुई थी, लेकिन सिर्फ एक साल बाद 2011 में तलाक हो गया.
और पढ़ें
- नन्ही लाड़ली को बाहों में लेकर अस्पताल से निकले अरबाज, शूरा खान ने बेटी का नाम रखा सिपारा खान
- 'तूने आज तक औरत की चूड़ी की खनक देखी है, अब सनक देखेगा', 'एक दीवाने की दीवानियत' का धांसू ट्रेलर आउट
- बॉम्बे HC से शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा को झटका, धोखाधड़ी मामले में पहले देने होंगे 60 करोड़, तभी विदेश जा पाएगा कपल