T20 World Cup 2026

किम कार्दशियन से लेकर जॉन सीना तक, ये हॉलीवुड सितारे अनंत-राधिका की शादी में बनेंगे 'साक्षी'

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे. दोनों आज के दिन सात फेरे लेंगे और इसके बाद बड़ों का आशीर्वाद लेंगे. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कई सितारे शिरकत लेने वाले हैं. हॉलीवुड के कई बड़े नाम इसमें शामिल हैं.

Social Media
India Daily Live

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे. दोनों की शादी आज यानी 12 जुलाई को होनी है. शादी से पहले इनके घर पर कई तरह की रस्में हुईं जिसमें हल्दी, संगीत, ममेरू की रस्म शामिल हैं. शादी से पहले मेहमानों ने भी आना शुरू कर दिया है. अब इस बीच आपको बता दें कि कौन-कौन से मेहमान शामिल होने वाले है.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हॉलीवुड के साथ-साथ कुछ बड़ी शख्सियत भी शामिल होने वाली हैं.  मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाली इस शादी में किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन और जॉन सीना भी शिरकत लेने वाले हैं. इनके अलावा,  माइक टायसन, जीन-क्लाउड वैन डेम, कैलम डाउन हिटमेकर रेमा, निक जोनस जैसे नाम शामिल हैं.

अनंत-राधिका के संगीत में जस्टिन बीबर भी दिखाई दिए थे जिन्होंने अपने गाने से समां बांध दिया. प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इंडिया आ चुकी हैं. 

अनंत-राधिका की शादी आज

शादी से पहले मुकेश अंबानी ने घर में शिव शक्ति पूजा रखी. इसके बाद 'एंटीलिया' में 10 जुलाई को ही मेहंदी सेरेमनी और गरबा नाइट भी रखी गई जिसमें कई सितारों ने शिरकत ली. इस लिस्ट में रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, मानुषी छिल्लर, अनन्या पांडे, पलक तिवारी, संजय दत्त, औरी और  शनाया कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स दिखाई दिए.

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने शादी में आए VVIP मेहमानों के लिए गिफ्ट का इंतजाम किया है. वहीं बाकी मेहमानों को भी गिफ्ट और मिठाईयां दी जाएंगी, इसकी तैयारियां 2 महीने पहले से शुरू हो गई थी. सेक्योरिटी का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है.