West Bengal Assembly Election 2026 IPL 2026

IPL 2025: 'त्याग, कमिटमेंट और मुश्किल समय में...', विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया आईपीएल 2025 की जीत का क्रेडिट, पोस्ट वायरल

RCB की इस जीत ने फैंस का दिल जीत लिया. स्टेडियम में मौजूद अनुष्का को खुशी से झूमते देखा गया. उनकी मुस्कान और उत्साह ने सभी का ध्यान खींचा. अनुष्का, जो हमेशा से विराट और RCB की सबसे बड़ी सपोर्टर रही हैं, इस बार भी पूरे जोश के साथ अपनी टीम को चीयर करती नजर आईं. 

social media
Antima Pal

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हाल ही में आईपीएल 2025 में शानदार जीत हासिल की और इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली... लेकिन इस बार सुर्खियों में सिर्फ उनकी बल्लेबाजी या कप्तानी नहीं, बल्कि उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को दिया गया दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट है. मैच के बाद विराट ने अनुष्का को इस जीत का क्रेडिट देते हुए एक भावुक संदेश शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया आईपीएल 2025 की जीत का क्रेडिट

RCB की इस जीत ने फैंस का दिल जीत लिया. स्टेडियम में मौजूद अनुष्का को खुशी से झूमते देखा गया. उनकी मुस्कान और उत्साह ने सभी का ध्यान खींचा. अनुष्का, जो हमेशा से विराट और RCB की सबसे बड़ी सपोर्टर रही हैं, इस बार भी पूरे जोश के साथ अपनी टीम को चीयर करती नजर आईं. 

विराट और अनुष्का की जोड़ी हमेशा से ही लोगों के लिए प्रेरणा रही है. दोनों एक-दूसरे के सपनों को सपोर्ट करने के लिए जाने जाते हैं. अनुष्का ने भी कई बार कहा है कि वह विराट के खेल और उनकी मेहनत की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं. इस जीत ने न सिर्फ RCB के फैंस को खुशी दी, बल्कि विराट-अनुष्का की केमिस्ट्री को भी एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया.