Hina Khan Health Update: ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद कैसी हैं हिना खान? कीमोथेरेपी नहीं इस चीज के ले रही हैं थेरेपी

हिना खान पिछले कुछ महीनों से बेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और उनके फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. अब हाल ही में एक बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने बारे में कई जानकारी साझा की इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट भी साझा की.

Social Media
Babli Rautela

Hina Khan Health Update: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान पिछले कुछ महीनों से बेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और उनके फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. एक्ट्रेस हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुई. फंक्शन में एक पत्रकार के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने बारे में कई जानकारी साझा की इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट भी साझा की. जब पत्रकार ने एक्ट्रेस से उनके स्वास्थ्य और उनकी आखिरी कीमोथैरेपी के बारे में पूछा, तो हिना ने कहा, 'आखिरी कीमो नहीं. मेरी कीमो खत्म हो गई है, मेरी सर्जरी भी खत्म हो गई है, मैं अभी दूसरे इलाज पर हूं.'

खत्म हुई हिना खान की कीमोथेरेपी

इसी बातचीत में आगे बात करते हुए हिना खान ने बताया, 'मैं अपनी इम्यूनोथेरेपी ले रही हूं और सब कुछ ठीक चल रहा है.' चलते समय हिना डीजे और इन्फ्लुएंसर क्रिस्टन हैनबी को देखती हैं और उनसे पूछती हैं,' आप इसलिए डांस कर रहे हैं क्योंकि मैंने एक पुरस्कार जीता है?' वह भी उनके साथ शामिल हो जाती हैं और कुछ डांस स्टेप करती हैं.

हिना के डांसिंग वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

जैसे ही वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया ये देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो के शेयर होते ही फैंस इसपर रिएक्ट करने के लिए कमेंट सेक्शन में कूद पड़े. एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'माशाल्लाह या अल्लाह आपको हमें खुश रखे.' दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'ये एक दिन लम्बे वाली विग पहनती है और जब सहानुभूति लेनी है तो छोटे बालों वाली विग.' तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा,'उसके लिए बहुत खुश हूं.' 

पिछले साल जून में, हिना ने अपने सभी को अपनी हेल्थ की अपडेट बताते हुए बताया कि उन्हें स्तन कैंसर चरण तीन का पता चला है. एक नोट में, उन्होंने साझा किया, 'नमस्ते सभी, हाल ही में अफवाह को संबोधित करने के लिए, मैं सभी हिनाहोलिक्स और उन सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण समाचार साझा करना चाहती हूं जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं. मुझे स्टेज तीन स्तन कैंसर का पता चला है. इस चुनौतीपूर्ण इलाज के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं. मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं. मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर जरूरी काम करने के लिए तैयार हूं.'

हिना खान का वर्कफ्रंट 

काम की बात करें तो अपने इलाज के बावजूद हिना ने बीच-बीच में ओटीटी सीरीज़ का प्रमोशन भी किया, जिसे उन्होंने पहले शूट किया था, इसके अलावा एक्ट्रेस बिग बॉस, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ और कई टीवी रियलिटी शो में भी दिखाई दे रही हैं.