West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

गुरु रंधावा पर फूटा एक और 'बम', 'अजुल' के बाद दूसरे गाने में क्या दिखा दिया ऐसा कि कोर्ट ने भेजा समन

सिंगर गुरु रंधावा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उनकी मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब लुधियाना कोर्ट ने उनके नए गाने 'सिर्रा' के बोल को लेकर समन जारी किया. कोर्ट ने गुरु रंधावा को 2 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया है. यह विवाद उनके गाने में कथित तौर पर नशे को बढ़ावा देने वाले बोल के कारण शुरू हुआ है.

social media
Antima Pal

Guru Randhawa Song Controversy: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उनकी मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब लुधियाना कोर्ट ने उनके नए गाने 'सिर्रा' के बोल को लेकर समन जारी किया. कोर्ट ने गुरु रंधावा को 2 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया है. यह विवाद उनके गाने में कथित तौर पर नशे को बढ़ावा देने वाले बोल के कारण शुरू हुआ है.

लुधियाना के समराला निवासी राजदीप सिंह मान ने गुरु रंधावा के खिलाफ शिकायत दर्ज की. उन्होंने गाने के एक बोल पर आपत्ति जताई, जिसमें कहा गया, 'जमियां नू गुट्टी च मिलदी अफीम है," जिसका अर्थ है कि नवजात शिशुओं को अफीम दी जाती है. शिकायतकर्ता का कहना है कि यह बोल नशे को बढ़ावा देता है और सिख परंपराओं का अपमान करता है. उनके वकील गुरबीर सिंह ढिल्लन ने कहा कि यह बोल 'गुट्टी' जैसी पवित्र परंपरा को बदनाम करता है, जो सिख समुदाय में सम्मान और शुद्धता का प्रतीक है. कोर्ट ने इस मामले में गुरु रंधावा को समन जारी कर जांच के लिए बुलाया है.

'अजुल' पर बवाल के बाद सिंगर के इस गाने पर हुआ विवाद

यह पहली बार नहीं है जब गुरु रंधावा विवादों में आए हैं. हाल ही में उनके गाने 'अजुल' के म्यूजिक वीडियो को लेकर भी बवाल मचा था. इस वीडियो में गुरु एक फोटोग्राफर की भूमिका में हैं, जो एक ऑल-गर्ल्स स्कूल में तस्वीरें लेने जाता है. कई लोगों ने इसे स्कूली छात्राओं का गलत चित्रण बताते हुए आपत्ति जताई. सोशल मीडिया पर इसे 'अनुचित' और 'समस्याग्रस्त' करार दिया गया. इस विवाद के बाद गुरु ने अपने इंस्टाग्राम पर कमेंट्स को सीमित कर दिया.


 इन गानों को खूब किया गया पसंद

गुरु रंधावा के गाने 'लाहौर', 'हाई रेटेड गबरू' और 'स्लोली स्लोली' जैसे हिट्स ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बनाया. लेकिन 'सिर्रा' के 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज के बावजूद, यह गाना अब उनके लिए मुसीबत बन गया है. इस मामले में गुरु रंधावा ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है.