T20 World Cup 2026

दिलजीत दोसांझ का पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा धमाकेदार अंदाज, 'बॉर्डर 2' से सामने आया पहला लुक

दिलजीत दोसांझ ने आखिरकार देश की सबसे बड़ी वार फिल्म 'बॉर्डर 2' से अपना पहला लुक रिवील कर दिया है. दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो वायुसेना की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं.

x
Antima Pal

मुंबई: पंजाब के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने आखिरकार देश की सबसे बड़ी वार फिल्म 'बॉर्डर 2' से अपना पहला लुक रिवील कर दिया है. दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो वायुसेना की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं. सिर पर पगड़ी, छाती पर मेडल और आंखों में देशभक्ति का जज्बा – बस यही है असली दिलजीत का जादू. 

'बॉर्डर 2' से दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक आउट

पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- 'इस देश के आसमान में गुरु के बाज पहरा देते हैं  #Border2 – 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में.' दिलजीत इस फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध के महान नायक फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका निभा रहे हैं. सिख रेजिमेंट के इस बहादुर पायलट ने अकेले अपने फाइटर प्लेन से पाकिस्तान के छह विमानों को मार गिराया था और अंत में शहादत दे दी थी. उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था.

सनी देओल ने भी कमेंट में लिखा- 'वेलकम टू द बैटलफील्ड ब्रदर ', वरुण धवन ने लिखा- 'पाजी उड़ान भरने को तैयार!' 1997 में आई 'बॉर्डर' आज भी हर देशभक्त की फेवरेट है. अब इसके सीक्वल में दिलजीत का यह लुक देखकर साफ है कि 'बॉर्डर 2' इतिहास रचने वाली है.