मुंबई: डांसर और इंफ्लुएंसर धनश्री वर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद अब लग रहा है कि धनश्री अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और उन्हें दोबारा प्यार हो गया है.
हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसने फैंस के बीच खूब चर्चा छेड़ दी है. रील में धनश्री अपनी एक फ्रेंड के साथ जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो पर कैप्शन लिखा है – 'मैं फिर से प्यार में हूं.' इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा- 'मेरी बेस्टी फिर से उन पर नफरत जताने के लिए तैयार है.'
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कयासबाजी तेज हो गई है. फैंस को लग रहा है कि धनश्री अपनी लाइफ में किसी नए खास शख्स के आने का इशारा कर रही हैं. धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी साल 2021 में हुई थी. दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थी.
धनश्री अक्सर चहल के मैचों के दौरान सपोर्ट करती नजर आती थीं. लेकिन कुछ समय पहले दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और तलाक हो गया. अलग होने के बाद धनश्री ने अपना फोकस डांस, म्यूजिक और कंटेंट क्रिएशन पर बढ़ा दिया था. अब इस नई रील के बाद फैंस के रिएक्शन भी खूब आ रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट किया- 'फिर से Y और Z लेटर वाला प्यार मत करना.' दूसरे ने लिखा- 'आप दोनों मेरे फेवरेट हो, खुश रहो.' कुछ फैंस ने धनश्री को फनी और एनर्जेटिक बताया तो कुछ ने उन्हें नई शुरुआत के लिए बेस्ट विशेस दिए. धनश्री की इस पोस्ट से साफ लग रहा है कि वह अपनी जिंदगी को हल्के-फुल्के अंदाज में जी रही हैं.
तलाक के बाद कई सेलिब्रिटी अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं, लेकिन धनश्री हमेशा से ओपन और पॉजिटिव रहने के लिए जानी जाती हैं. फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या धनश्री जल्द ही अपने नए प्यार के बारे में कुछ और डिटेल शेयर करेंगी या फिर यह सिर्फ मजाकिया पोस्ट थी. फिलहाल तो उनकी इस रील ने सबको एंटरटेन कर दिया है.