मुंबई: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन की दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है. फिल्म ने अपना दूसरा वीकेंड भी शानदार तरीके से पूरा किया और नई रिलीज फिल्मों 120 बहादुर और मस्ती 4 को पीछे छोड़ दिया. जहां इस शुक्रवार दो नई फिल्में रिलीज हुईं और उम्मीद थी कि वे दे दे प्यार दे 2 की रफ्तार को धीमा करेंगी, वहीं नतीजे बिल्कुल उलट निकले. न केवल फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत रखी बल्कि शनिवार और रविवार को और ज्यादा कमाई की.
शुक्रवार 21 नवंबर को रिलीज हुई मस्ती 4 और 120 बहादुर बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं. मस्ती 4 ने पहले दिन 2.75 करोड़ की ओपनिंग की और शनिवार को भी यही आंकड़ा दोहराया. तीसरे दिन हल्की बढ़त के साथ फिल्म ने 3 करोड़ कमाए. पहले वीकेंड में फिल्म केवल 8.50 करोड़ ही कमा पाई.
हालिया रिलीज फिल्म 120 बहादुर ने इससे बेहतर प्रदर्शन किया है. पहले दिन 2.25 करोड़, दूसरे दिन 3.85 करोड़ और तीसरे दिन 4 करोड़ के साथ इसका पहले तीन दिन का कुल कलेक्शन 10.10 करोड़ पहुंच गया. इसके बावजूद दे दे प्यार दे 2 ने दोनों ही फिल्मों पर साफ बढ़त बनाए रखी.
फिल्म ने दूसरे शनिवार को 4 करोड़ और दूसरे रविवार को 4.50 करोड़ कमाए हैं. यह इसका 9वां और 10वां दिन था और दोनों ही दिनों की कमाई उम्मीद से काफी बेहतर रही. फिल्म ने अब भारत में कुल 61.85 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को फैमिली ऑडियंस से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यही इसकी कमाई को स्थिर रखे हुए है.
पहला वीकेंड बेहद मजबूत रहा था और फिल्म ने शुरू से ही अपनी पकड़ जमा ली थी. नीचे फिल्म के सभी दस दिनों का कलेक्शन दिया गया है.
कुल कलेक्शन 61.85 करोड़