menu-icon
India Daily

अब घर बैठे देख सकेंगे आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत', OTT डिटेल्स आई सामने

'डकैत: अ लव स्टोरी' को शनैल देव ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की स्क्रीनप्ले आदिवी शेष, शनैल देव और कार्तिकेय कालाकोटा ने लिखी है. इसमें अनुराग कश्यप भी अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म का प्रोडक्शन अन्नपूर्णा स्टूडियोज, एस.एस. क्रिएशंस और सुनील नारंग प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है. प्रोड्यूसर सुप्रिया यारलगड्डा और सुनील नारंग हैं. थिएटर में फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी.

antima
Edited By: Antima Pal
अब घर बैठे देख सकेंगे आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत', OTT डिटेल्स आई सामने
Courtesy: x

मुंबई: दक्षिण के पावरफुल एक्टर आदिवी शेष और हिट हिरोइन मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत: अ लव स्टोरी' अब थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने को तैयार है. एक्शन, रोमांस, बेइमानी और रिवेंज से भरी ये फिल्म जल्द ही घर बैठे देखने को मिलेगी. फिल्म की कहानी महामारी के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें आदिवी शेष हरिदास के रोल में हैं, जिन्हें अपनी प्रेमिका सरस्वती (मृणाल ठाकुर) के कथित विश्वासघात के बाद हत्या के आरोप में फंसाया जाता है.

अब घर बैठे देख सकेंगे फिल्म 'डकैत'

जेल जाने के बाद हरिदास भाग निकलता है और बदला लेने के चक्कर में एक बड़े हीस्ट में फंस जाता है। ये हीस्ट उसकी पुरानी प्रेम कहानी को बड़े अपराधी सिंडिकेट से जोड़ देता है. फिल्म में प्यार, धोखा, बदला और मुक्ति के भावों को खूबसूरती से दिखाया गया है. 'डकैत: अ लव स्टोरी' को शनैल देव ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की स्क्रीनप्ले आदिवी शेष, शनैल देव और कार्तिकेय कालाकोटा ने लिखी है. इसमें अनुराग कश्यप भी अहम रोल में नजर आएंगे. 

फिल्म का प्रोडक्शन अन्नपूर्णा स्टूडियोज, एस.एस. क्रिएशंस और सुनील नारंग प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है. प्रोड्यूसर सुप्रिया यारलगड्डा और सुनील नारंग हैं. थिएटर में फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी. दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से इसे मिक्स्ड रिव्यूज मिले. कुछ लोगों को फिल्म का एक्शन और इमोशनल पार्ट पसंद आया, तो कुछ को कहानी थोड़ी कॉम्प्लिकेटेड लगी. इसके बावजूद दर्शक आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी को खूब सराह रहे हैं.

अब अच्छी खबर ये है कि फिल्म 8 मई 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीज हो रही है. मूल रूप से ये तेलुगु भाषा में आएगी, साथ ही तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब्ड वर्जन भी उपलब्ध होगा. मतलब पूरे साउथ के दर्शक घर बैठे इसे एंजॉय कर सकेंगे. फिल्म में हाई स्टेक हीस्ट, इंटेंस रोमांटिक सीन और तगड़े एक्शन सीक्वेंस का भरपूर मसाला है. आदिवी शेष का इंटेंस अवतार और मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक पहले ही थिएटर में चर्चा में रहा था. अब ओटीटी पर रिलीज के साथ ये फिल्म और ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी.