'कॉकटेल 2' का दिल्ली शेड्यूल टला, हाई AQI और रेड फोर्ट ब्लास्ट ने बिगाड़े शाहिद-कृति-रश्मिका के प्लान!
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म का दिल्ली का शेड्यूल टल गया है. हाई AQI और रेड फोर्ट ब्लास्ट की वजह से यह फैसला लिया गया है.
बॉलीवुड में इन दिनों 'कॉकटेल 2' का क्रेज हाई लेवल पर है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की इस रोमांटिक ड्रामा का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म का यूरोपियन शेड्यूल हाल ही में सिसिली में पूरा हुआ, जहां डायरेक्टर होमी अदजानिया ने बीटीएस फोटोज शेयर कर धमाल मचा दिया. लेकिन अब दिल्ली का शूटिंग प्लान पटरी से उतर गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 नवंबर से शुरू होने वाला सात दिनों का शेड्यूल हाई AQI और रेड फोर्ट के पास हालिया ब्लास्ट की वजह से पोस्टपोन हो गया. पुरानी दिल्ली के इलाकों में शूटिंग की प्लानिंग थी, लेकिन सिक्योरिटी कंसर्न्स और प्रदूषण ने सब बदल दिया. एक सोर्स ने बताया, 'शाहिद, कृति और रश्मिका 12 नवंबर से दिल्ली पहुंचने वाले थे. मेकर्स ने सात दिनों का डिटेल्ड शेड्यूल फिक्स किया था, जिसमें चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली के स्ट्रीट्स और साउथ दिल्ली के लोकेशंस शामिल थे. लेकिन एयर पॉल्यूशन क्राइसिस ने सबकुछ प्रभावित कर दिया.
'कॉकटेल 2' का दिल्ली शेड्यूल टला
दिल्ली में AQI 300 से ऊपर पहुंच गया है, जो एक्टर्स और क्रू के हेल्थ के लिए रिस्की है. ऊपर से रेड फोर्ट ब्लास्ट ने सिक्योरिटी टेंशन बढ़ा दिया. ओल्ड दिल्ली एरिया में शूटिंग प्लान्ड थी, जहां अब हाई अलर्ट है. इसलिए ये डिसीजन लिया गया. सोर्स ने यह भी क्लियर किया कि शेड्यूल कैंसल नहीं हुआ, बल्कि दिसंबर तक पुश हो गया है, अगर हालात सुधर जाएं. रेड फोर्ट ब्लास्ट की घटना ने पूरे देश को हिला दिया.
हाई AQI और रेड फोर्ट ब्लास्ट बनी वजह
बता दें कि सोमवार को कार ब्लास्ट में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं. दिल्ली पुलिस ने सख्ती बरती है, बैरिकेड्स लगाए गए हैं और सिक्योरिटी चेक बढ़ा दिए गए हैं. बॉलीवुड टीम ने भी सेफ्टी को प्रायोरिटी दी. 'कॉकटेल 2' 2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी थे.