T20 World Cup 2026

Bobby Deol: 'लड़की करे तो सरकारी, लड़का करे तो गद्दारी.' बॉबी देओल के गाल पर फीमेल फैन ने किया KISS; भड़के फैंस

Bobby Deol: बॉबी देओल के जन्मदिन पर पैपराजी और फैन्स ने उनके लिए 5-टायर का केक मंगाया है और उन्हें माला पहनाकर उनके जन्मदिन को मनाया.

Priya Singh

नई दिल्ली: बॉबी देओल 27 जनवरी को अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में हर कोई अभिनेता को शुभकामनाएं दे रहे हैं. इंटरनेट में अभिनेता के लिए शुभकामनाओं की लाइन लगी है. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के बाद से बॉबी की चाहने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ गई है. शायद यही कारण हैं कि बॉबी देओल के जन्मदिन पर पैपराजी और फैन्स ने उनके लिए 5-टायर का केक मंगाया है और उन्हें माला पहनाकर उनके जन्मदिन को मनाया.

फीमेल फैन ने किया किस भड़के फैंस

केक पर बॉबी देओल की फोटो दिखाई दे रही है साथ ही उसमें उनका नाम लिखा हुआ है. बॉबी ने केक को गले लगाया और कैमरे की तरफ पोज भी दिया है. ये देख फैन्स और पपाराजी खुशी से चिल्लाते हैं. एक तो माला भारी होती है और दूसरा लोग हावी हो जाते हैं. वहीं वीडियो में उनकी फीमेल फैन जो कि सेल्फी लेने के बहाने उनके गालों पर किस करती हैं. यह देखते ही बॉबी थोड़े असहज हो जाते हैं. वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सरे आम बॉबी देओल की इज्जत लूट ली. वहीं एक ने कहा- अगर यही कोई लड़का हीरोइन के साथ करता तो बवाल मच जाता. लड़के के ऊपर केस कर दिया जाता. लड़की करे तो सरकारी, लड़का करे तो गद्दारी.'