T20 World Cup 2026

पारस छाबड़ा के बाद क्रिकेटर मोहम्मद सिराज से हुआ माहिरा शर्मा को 'इश्क'? डेटिंग को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा कथित तौर पर क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं. कथित जोड़े के करीबी एक अंदरूनी सूत्र ने दावा किया है कि माहिरा और सिराज डेटिंग कर रहे हैं और वर्तमान में एक-दूसरे को जान रहे हैं.

social media
Antima Pal

Mahira Sharma Dating Rumours: बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा कथित तौर पर क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं. कथित जोड़े के करीबी एक अंदरूनी सूत्र ने दावा किया है कि माहिरा और सिराज डेटिंग कर रहे हैं और वर्तमान में एक-दूसरे को जान रहे हैं. हालांकि, न तो माहिरा और न ही सिराज ने अभी तक आधिकारिक तौर पर उनकी डेटिंग रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है.

क्रिकेटर मोहम्मद सिराज से हुआ माहिरा शर्मा को 'इश्क'? 

टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा की मां ने उनकी बेटी की क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ डेटिंग की अफवाहों का खंडन किया है. क्रिकेटर के बारे में पहले अफवाह थी कि वह आशा भोसले की पोती जनाई को डेट कर रहे हैं. माहिरा शर्मा के भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट करने की अफवाह है. हालांकि उनकी मां ने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि चूंकि उनकी बेटी एक सेलिब्रिटी है, इसलिए लोग उसे किसी के साथ भी जोड़ देते हैं.

बाद में, पारस ने भी अपने ब्रेकअप की पुष्टि की और ईटाइम्स को बताया, “हां, हम एक हफ्ते से अधिक समय से छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई के बाद एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं. लेकिन ऐसे झगड़े तो हमारी हमेशा होती रहती हैं, तब भी जब हम बिग बॉस के घर के अंदर थे. मैंने कभी नहीं सोचा था कि इससे ब्रेकअप हो जाएगा."