भूत बंगला तोड़ देगी भूल भुलैया 2 का रिकॉर्ड? अक्षय कुमार की फिल्म ने की धांसू कमाई; बदल सकती है बॉक्स ऑफिस की तस्वीर

प्रियदर्शन की डायरेक्टेड भूत बंगला की एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू ने शानदार शुरुआत के संकेत दिए हैं. अक्षय कुमार की यह फिल्म पहले दिन 15 से 17 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है.

X
Babli Rautela

मुंबई: अक्षय कमार की मोस्टअवेटेड फिल्म भूल बंगला ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंका दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन के लिए करीब 1.3 लाख टिकट बेच दिए हैं. इससे करीब 3.32 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. आमतौर पर हॉरर कॉमेडी फिल्मों में इतनी तेज एडवांस बुकिंग देखने को नहीं मिलती, लेकिन इस फिल्म ने ट्रेंड को बदल दिया है.

फिल्म को पेड प्रीव्यू का भी बड़ा फायदा मिला है. 16 अप्रैल की रात से शुरू हुए प्रीव्यू शोज ने शानदार प्रदर्शन किया है. सीमित शोज के बावजूद फिल्म ने करीब 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह आंकड़ा इस बात का साफ संकेत है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है.

पहले दिन 17 करोड़ तक पहुंच सकती है कमाई

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूत बंगला पहले दिन भारत में 12 से 14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है. अगर इसमें पेड प्रीव्यू का कलेक्शन जोड़ दिया जाए, तो फिल्म की ओपनिंग 15 से 17 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बन सकती है.

इन फिल्मों को छोड़ सकती है पीछे

अगर अनुमान सही साबित होते हैं, तो यह फिल्म कई बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है. भूल भुलैया 2 ने पहले दिन 14.50 करोड़ की कमाई की थी, जिसे भूत बंगला पार कर सकती है. इसके अलावा स्त्री और भेड़िया जैसी फिल्मों के ओपनिंग आंकड़ों से भी यह आगे निकल सकती है. हालांकि, स्त्री 2 और भूल भुलैया 3 जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तक पहुंचना अभी मुश्किल नजर आता है.
 
इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं. साथ ही प्रियदर्शन का निर्देशन फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है. रिलीज के बाद फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, खासकर इसकी कॉमेडी और VFX की तारीफ हो रही है.

क्या बन पाएगी साल की सबसे बड़ी हिट

फिल्म के शुरुआती आंकड़े और दर्शकों का रिस्पॉन्स यह संकेत दे रहे हैं कि यह फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है. अगर वीकेंड पर फिल्म को अच्छा फुटफॉल मिलता है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है.