'कहानी क्यों बतानी थी?...', पब्लिक को कैसा लगा आलिया भट्ट और शरवरी की 'अल्फा' का ट्रेलर? सामने आए रिएक्शन
'अल्फा' ट्रेलर में आलिया भट्ट की एक्टिंग को उनके फैंस ने पसंद किया है, लेकिन आम लोगों को उनके डायलॉग्स थोड़े क्रिंज लगे. शरवरी की एक्शन सीन्स की तारीफ हो रही है. खासकर आलिया और शरवरी के बीच हाई-हैंड टू हैंड कॉम्बैट सीन को कई लोगों ने काफी रियल और रोमांचक बताया.
Alpha Trailer Reaction: यशराज फिल्म्स की अपकमिंग जासूसी एक्शन फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया. आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं.
सबसे ज्यादा चर्चा ऋतिक रोशन के कैमियो की
ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, शानदार विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक तो है, लेकिन कई लोगों को यह काफी औसत लगा. सबसे ज्यादा चर्चा ऋतिक रोशन के छोटे से कैमियो को लेकर हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि 'बस ऋतिक की आंख देखने लायक' थी पूरे ट्रेलर में. उनके फैंस तो एक झलक देखकर ही खुश हो गए, लेकिन बाकी फिल्म को लेकर राय बंटी हुई है.
कई लोगों का कहना है कि फिल्म अगर ज्यादा ग्राउंडेड स्पाई एक्शन पर फोकस करती तो बेहतर होता. अभी ट्रेलर में फ्रैंचाइजी वाली कई पुरानी चीजें नजर आ रही हैं. फिर भी कलर ग्रेडिंग और बैकग्राउंड स्कोर की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है. पहले दिसंबर 2025 में आने वाली 'अल्फा' फिर अप्रैल 2026 और उसके बाद 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली थी.
इस तारीख को दस्तक देगी फिल्म
अब मेकर्स ने एक बार फिर तारीख बदली है. फिल्म अब 3 जुलाई 2026 को थिएटरों में दस्तक देगी. ट्रेलर रिलीज के बाद YRF की टीम उत्साहित है, लेकिन दर्शक इंतजार कर रहे हैं कि पूरी फिल्म कैसा परफॉर्म करती है.