West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

हैप्पी बर्थडे बेबी! पति रणबीर के जन्मदिन पर आलिया ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, राहा संग दिखा RK का खास बॉन्ड

रणबीर कपूर आज अपनी डैडी की भूमिका को निभाने में बिजी चल रहे हैं. जी हां, अभिनेता अक्सर अपनी लाडली राहा के साथ टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं. अब रणबीर कपूर के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं.

Instagram
India Daily Live

रणबीर कपूर आज अपनी डैडी की भूमिका को निभाने में बिजी चल रहे हैं. जी हां, अभिनेता अक्सर अपनी लाडली राहा के साथ टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं. अब रणबीर कपूर के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें रणबीर कपूर का उनकी लाडली संग खास बॉन्ड दिखाई दिया. आलिया ने खास अंदाज में एक्टर को विश किया.

आलिया भट्ट ने कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें पहली तस्वीर में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और बेबी राहा तीनों जियांट ट्री को गले लगाए हुए हैं. इसके अलावा, दूसरी फोटो में राहा पापा के जोर से लिपटी हैं. वहीं तीसरी में आलिया एक्टर की गोद में बैठीं हैं. वहीं चौथी फोटो में बैलून में हैप्पी बर्थडे रणबीर लिखा है.

आलिया ने ऐसे किया रणबीर को विश

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने काफी प्यारा कैप्शन दिया है. Alia bhatt ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कभी-कभी आपको बस एक विशाल आलिंगन की आवश्यकता होती है ..और आप जीवन को ऐसा महसूस कराते हैं...जन्मदिन मुबारक हो बेबी..'

आलिया भट्ट की इन तस्वीरों को देख यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आप तीनों कितने प्यारे लग रहे हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आपको किसी की नजर न लगे. वहीं एक ने लिखा क्यूटेस्ट फैमिली. आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द जिगरा में दिखाई देने वाली हैं. जो कि 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा, वेदांग रैना है. दोनों भाई-बहन का रोल अदा कर रहे हैं, और इन दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

वहीं रणबीर कपूर की बात करें तो वह नितेश तिवारी की रामायण में दिखने वाले हैं. इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट साईं पल्लवी नजर आने वाली हैं.