15वें दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाया धमाल, 'भूत बंगला' 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

प्रियदर्शन की फिल्में आमतौर पर कहानी, कॉमेडी और दिलचस्प ट्विस्ट के लिए जानी जाती हैं. भूत बंगला में भी उन्होंने हॉरर और कॉमेडी को अच्छे से मिलाया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है.

x
Antima Pal

मुंबई: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की नई फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर तय कर रही है. 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म अब 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. दर्शकों को हंसी और डर का अनोखा मिश्रण पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से फिल्म थिएटर्स में अच्छी खासी भीड़ जुटा रही है.

15वें दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाया धमाल

लगभग 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना पूरा बजट पहले ही निकाल लिया है. अब तक फिल्म ने भारत में 131.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. खास बात यह है कि रिलीज के 15वें दिन यानी 1 मई 2026 को बुधवार के दिन फिल्म ने 3.82 करोड़ रुपये की कमाई की.

'भूत बंगला' 200 करोड़ क्लब में शामिल

फिल्म की शुरुआत भी मजबूत रही थी. पेड प्रिव्यू में 3.75 करोड़ और पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली. पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 84.40 करोड़ कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में 43.75 करोड़ का कारोबार रहा. तीसरे हफ्ते के शुरूआती दिनों में भी फिल्म अपनी रफ्तार बनाए हुए है. दुनिया भर में फिल्म ने अब 100 मिलियन डॉलर यानी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह उपलब्धि फिल्म के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

प्रियदर्शन की फिल्में आमतौर पर कहानी, कॉमेडी और दिलचस्प ट्विस्ट के लिए जानी जाती हैं. भूत बंगला में भी उन्होंने हॉरर और कॉमेडी को अच्छे से मिलाया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है. अक्षय कुमार इस फिल्म में एक ऐसे किरदार में नजर आए हैं जो हॉरर वाली पुरानी बंगले में फंस जाता है और फिर कॉमेडी और डर का सफर शुरू होता है. 

दर्शक खास तौर पर अक्षय के कॉमिक टाइमिंग और राजपाल-परेश की जोड़ी का भरपूर मजा ले रहे हैं. रिलीज के बाद फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं. कुछ लोगों को कहानी थोड़ी पुरानी लगी, लेकिन ज्यादातर दर्शक इसे परिवार के साथ देखने लायक मनोरंजक फिल्म बता रहे हैं. गाने और वीएफएक्स को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला अब तीसरे सप्ताहांत की ओर बढ़ रही है. अगर यह रफ्तार बनी रही तो फिल्म 250 करोड़ क्लब का टारगेट भी आसानी से छू सकती है. अक्षय कुमार के फैंस के लिए यह साल अच्छा रहा है क्योंकि उनकी फिल्म फिर से पैसा वसूल कर रही है. कुल मिलाकर भूत बंगला ने साबित कर दिया कि सही मिक्सचर के साथ हॉरर-कॉमेडी आज भी दर्शकों को थिएटर खींच सकती है.