Ajey X Review: 'अजेय' फिल्म ने मचाया धमाल, अनंत विजय जोशी का 'योगी अवतार' देख लोगों के रोंगटे हुए खड़े, क्या बोले फैंस?
विवादों में घिरी रही फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' आखिरकार 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में उतर आई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी यह बायोपिक रवींद्र गौतम के निर्देशन में सजी है. शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' से प्रेरित यह कहानी एक साधारण युवक अजय सिंह बिष्ट से संन्यासी और फिर शक्तिशाली नेता बनने तक का सफर बयां करती है.
Ajey X Review: विवादों में घिरी रही फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' आखिरकार 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में उतर आई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी यह बायोपिक रवींद्र गौतम के निर्देशन में सजी है. शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' से प्रेरित यह कहानी एक साधारण युवक अजय सिंह बिष्ट से संन्यासी और फिर शक्तिशाली नेता बनने तक का सफर बयां करती है. अनंत विजय जोशी ने सीएम योगी का किरदार इतनी बखूबी निभाया है कि दर्शक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पा रहे.
फिल्म में अनंत जोशी भगवा चोला धारण कर योगी के संघर्ष, तपस्या और नेतृत्व को जिंदा कर देते हैं. उनके चेहरे पर वह मासूमियत और तेज दोनों झलकते हैं, जो दर्शकों को बांध लेता है. निर्देशक रविंद्र गौतम ने कहा था कि अनंत का चेहरा खाली कैनवास जैसा है, जिस पर योगी का व्यक्तित्व उकेरा गया. साथ ही परेश रावल गुरु महंत अवैद्यनाथ के रोल में भावुक कर देते हैं. एक सीन में परेश रावल इतने गहरे उतर गए कि सेट पर सबकी आंखें नम हो गईं. दिनेश लाल यादव निरहुआ पत्रकार के किरदार में धमाल मचाते हैं, तो अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे सितारे कहानी को मजबूत बनाते हैं.
'अजेय' फिल्म ने मचाया धमाल
रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया. यूपी के 150 से ज्यादा थिएटर्स में शो हाउसफुल हो गए. वाराणसी में लगातार तीन शो फुल हाउस रहे, जहां दर्शक 'हर हर महादेव' और 'जय श्री राम' के नारों से गूंज उठे. लखनऊ और गोरखपुर में भी भारी भीड़ उमड़ी. एक दर्शक ने कहा, "फिल्म देखकर रोंगटे खड़े हो गए. यह सिर्फ बायोपिक नहीं, प्रेरणा का स्रोत है.' युवाओं का कहना है कि योगी के त्याग और समर्पण की गाथा सोच बदल सकती है.
अनंत विजय जोशी का 'योगी अवतार' देख लोगों के रोंगटे हुए खड़े
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी तारीफों की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, 'आ गई वो मूवी जिसने दिलों में आग जला दी! आस्था का बल, शासन का गर्व, संन्यासी का तप और मुख्यमंत्री का तेज. एक साधु से शासक तक का अद्भुत सफर!' एक ने लिखा- 'सभी सनातनी खुश हैं। भगवा का जलवा होगा.'
'योगी जी का सफर सबको प्रेरित करेगा'
एक्स पर #AjeyTheUntoldStoryOfAYogi ट्रेंड कर रहा है. अनंत जोशी ने रिलीज से पहले वीडियो शेयर कर कहा, 'यह खास दिन है. योगी जी का सफर सबको प्रेरित करेगा.' फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हुई है. कुल मिलाकर, 'अजेय' ने साबित कर दिया कि सच्चाई की ताकत कभी हार नहीं मानती.
और पढ़ें
- Kantara Chapter 1 Trailer: फैंस का इंतजार खत्म, मेकर्स ने 'कांतारा चैप्टर 1' के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, जानें कब आएगा
- Zubeen Garg Death: जानें कौन हैं असमिया सिंगर जुबिन गर्ग, 'या अली' गाने ने हिला दिया था बॉलीवुड, 52 साल में मिली 'अजीब' मौत
- 'या अली' गाने वाले फेमस सिंगर जुबिन गर्ग का निधन, पैराग्लाइडिंग के दौरान समुद्र में गिरे, CPR के बावजूद नहीं बची जान