Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'तूने मुझे रोस्ट किया था अब सॉरी बोल दे...', एजाज खान ने मॉल में Carryminati को पकड़ा, फिर जो हुआ...

एजाज खान और पॉपुलर यूट्यूबर कैरी मिनाटी के बीच विवाद किसी से छुपा नहीं है. साल 2020 की बात है जब कैरी ने एजाज खान पर एक जोरदार रोस्ट किया था. इस रोस्ट को लेकर एजाज ने कैरी को धमकी दी थी. हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी. सोमवार को एक मॉल में शॉपिंग के दौरान एजाज का सामना एक बार फिर से कैरी से हो गया. उन्होंने रोस्ट के लिए कैरी से उनसे माफी मांगने को कहा.

SOCIAL MEDIA
India Daily Live

Ajaz Khan CarryMinati Controversy: बिग बॉस 7 स्टार एजाज खान एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गए हैं. एजाज खान का हाल ही में एक मॉल में पॉपुलर यूट्यूबर और रोस्टर अजय नागर उर्फ कैरी मिनाटी से सामना हो गया. बता दें कि कैरी और एजाज खान के बीच 2020 से झगड़ा चल रहा है. हुआ ये था कैरी ने उस दौरान एक वीडियो बनाया था जिसका टाइटल था 'Youtube Vs Tiktok'. इस वीडियो में कैरी ने अपने ही निराले अंदाज में टिकटॉकर्स को रोस्ट किया था.

एजाज भी उस समय टिकटॉक पर जमकर वीडियो बनाते थे. उन्हें कैरी का यह रोस्ट अच्छा नहीं लगा और उन्होंने कैरी को धमकी दे डाली. हालांकि धमकी देने के कुछ समय बाद ही एजाज ने अपने बेटे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कैरी की तारीफ की. एक्टर ने कहा कि मेरा बेटा सारी रात रोता रहा. उसने कहा कि कैरी बुरे इंसान नहीं है. 

तुमने मुझे रोस्ट किया था चलो अब सॉरी बोल दो

अब एक बार फिर से अपने इस पुराने झगड़े को लेकर दोनों चर्चा में आ गए हैं. हाल ही एजाज का सामना एक मॉल में कैरी मिनाटी से हो गया. जहां उन्होंने कैरी से सॉरी बोलने को कहा. एजाज ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम चैनल पर पोस्ट किया है. उन्होंने कैरी मिनाटी से कहा तुमने मुझे रोस्ट किया था चलो अब मेरे फैंस को सॉरी बोल दो...

सबका दिल चूहा नहीं होता

एजाज ने कैरी से कहा कि हर किसी को हर्ट नहीं करने का सबका दिल चूहा नहीं होता, किसी किसी का दिल सांप भी होता है.... इस वीडियो के कैप्शन में एजाज खान ने लिखा, 'मैंने वादा किया था मेरे बेटे से और मेरे फैंस से आज मैंने पूरा कर दिया और (पठान जान से जाए लेकिन जुबान से न जाए). फुल वीडियो कमिंग सून.'

वीडियो पर जमकर आ रहे कमेंट
एजाज और कैरी के इस वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं. एजाज के एक फैन ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'कड़क हार्ड दिया है भाई ने.' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक नंबर भाई...वेल डन.'