महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने राज्य के शिक्षा मंत्री दादा भुसे को पत्र लिखकर मांग की है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बुर्का पहनकर प्रवेश करने की अनुमति न दी जाए. उन्होंने परीक्षा के दौरान संभावित धोखाधड़ी और नकल की आशंका जताते हुए सख्त नियमोंकी जरूरत पर जोर दिया है.
खबर एजेंसी ANI के अनुसार नितेश राणे ने अपने पत्र में लिखा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान पहचान सत्यापन अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, नकली परीक्षार्थी या अनुचित साधनों का उपयोग रोका जा सके. उन्होंने दावा किया कि बुर्के का इस्तेमाल परीक्षा केंद्रों में अनुचित गतिविधियों को छिपाने के लिए किया जा सकता है.
Maharashtra Minister Nitesh Rane writes to Education Minister Dada Bhuse requesting that no one should be allowed to enter the 10th and 12th state board examination centres wearing burqa, citing concerns about potential cheating. pic.twitter.com/LkH4RRNxU0
— ANI (@ANI) January 29, 2025Also Read
- School Holidays in February 2025: फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, बसंत पंचमी से महाशिवरात्रि तक; पूरी लिस्ट यहां
- CUET PG 2025 Registrations: रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे बंद, आवेदन की अंतिम तारीख जानें
- GATE and JAM 2025: महाकुंभ के बीच प्रयागराज में परीक्षा केंद्र का हुआ बदलाव, चेक कर लें लेटेस्ट अपडेट
राणे की इस मांग के बाद राज्य में राजनीतिक बहस तेज हो गई है. कुछ संगठनों और राजनीतिक दलों ने इसे धार्मिक भेदभाव करार दिया है, जबकि कुछ लोगों ने परीक्षा में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसे जरूरी बताया है.
अब तक शिक्षा मंत्री दादा भुसे या सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन परीक्षा नियमों और ड्रेस कोड को लेकर नई गाइडलाइंस जारी करने पर विचार किया जा सकता है.
महाराष्ट्र में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. जहां एक ओर यह धोखाधड़ी रोकने का प्रयास बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमले के रूप में भी देखा जा रहा है. अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है.