West Bengal Assembly Election 2026 IPL 2026

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट हुए जारी, लॉन्ग ड्राइव पर जाने से पहले चेक करें आज के ताजे रेट्स

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन भारत में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर बनाए रखा है. हालांकि, आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट में कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव की वजह से भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है.  

Social Media
Babli Rautela

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इन्हीं बदलावों के आधार पर तय की जाती हैं. हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर पिछले लंबे समय से ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. आज यानी 06 मार्च 2025 के ताजा अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का कोई का बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, राज्य स्तर पर टैक्स के कारण कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है.  

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें  

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. ब्रेंट क्रूड आज 70.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड 67.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, भारत में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बनाए रखे हैं.  देश के चारों बड़े महानगरों में पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं:  

  • नई दिल्ली – ₹94.72 प्रति लीटर  
  • मुंबई – ₹104.21 प्रति लीटर  
  • कोलकाता – ₹103.94 प्रति लीटर  
  • चेन्नई – ₹100.75 प्रति लीटर  

आज के डीजल के दाम  

देश के अलग अलग महानगरों में डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:  

  • नई दिल्ली – ₹87.62 प्रति लीटर  
  • मुंबई – ₹92.15 प्रति लीटर  
  • कोलकाता – ₹90.76 प्रति लीटर  
  • चेन्नई – ₹92.34 प्रति लीटर  

कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?  

भारत में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों पर निर्भर करती हैं. सरकारी तेल कंपनियां – इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) – हर दिन क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा करने के बाद पेट्रोल और डीजल की दरें तय करती हैं. कीमतों में बदलाव की यह प्रक्रिया हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती है.  

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो आप SMS सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को अपने मोबाइल से RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके बाद, आपको अपने शहर में मौजूद पेट्रोल पंप पर लागू ताजा दरों की जानकारी मिल जाएगी.