Petrol Diesel Price Today: क्या हैं आपके शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें यहां
Petrol Diesel Price Today: आज यानी 18 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. पिछले कई दिनों से तेल की कीमतें एक जैसी बनी हुई हैं.
Petrol Diesel Price Today: आज यानी 18 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. पिछले कई दिनों से तेल की कीमतें एक जैसी बनी हुई हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने अब तक आम जनता को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई नई राहत नहीं दी है. कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में थोड़ी कटौती की थी, लेकिन इसका सीधा फायदा आम लोगों को अभी तक खास तौर पर महसूस नहीं हो रहा है.
पेट्रोल-डीजल की कीमत कौन तय करता है: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन तय की जाती हैं. यह काम देश की बड़ी ऑयल कंपनियाँ करती हैं, जैसे - इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम. ये कंपनियाँ हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई दरें अपडेट करती हैं.
आखिरी बार मार्च 2024 में तेल के दाम घटे थे, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की गई थी.
यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल के रेट:
यहां जानें अपने शहर में डीजल के रेट:
अपने शहर में तेल की कीमत कैसे जानें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल कितने का मिल रहा है, तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं. बस एक SMS भेजकर आप ये जानकारी ले सकते हैं.
इंडियन ऑयल ग्राहक: अपने मोबाइल से RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेजें.
BPCL ग्राहक: RSP <डीलर कोड> लिखकर 92231 12222 पर भेजें.
क्या आगे दाम घटेंगे?
तेल की कीमतों में कब राहत मिलेगी, यह अभी पक्का नहीं कहा जा सकता. सब कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजार और सरकारी नीतियों पर निर्भर करता है. फिलहाल, आम लोगों को मौजूदा दामों पर ही तेल खरीदना पड़ रहा है.
और पढ़ें
- Infosys Q4 results: चौथी तिमाही में इंफोसिस को हुआ तगड़ा घाटा, फिर भी एक शेयर पर देगी 22 रुपये का डिविडेंड
- 'व्यूज के लिए कुछ भी हेडलाइंस बना दो...', जेनसोल विवाद में नाम घसीटे जाने पर अशनीर ग्रोवर ने भारतीय बिजनेस पत्रकारों पर बोला हमला
- फ्लिपकार्ट ने अपने कर्मचारियों को दिया झटका, पिछले 4 साल से मिल रही इस सुविधा को किया खत्म