ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल ने टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नीति अपनाई है. मस्क की राह पर चलते हुए, भाविश ने कर्मचारियों से वीकली रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है.
आपको बता दें कि अब ओला कर्मचारियों को 3 से 5 बुलेट पॉइंट में वीकली रिपोर्ट ईमेल के द्वारा भेजना होगा. भाविश ने यह स्पष्ट किया कि हर रविवार के दिन कर्मचारियों को रिपोर्ट जमा करनी होगी. आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने भी यह प्रणाली लागू की थी.
ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कर्मचारियों से कहा
ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कर्मचारियों से कहा है कि वे अपनी उपलब्धियों के बारे में साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पिछले सप्ताह भेजे गए एक आंतरिक संदेश में अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि ओला कर्मचारियों से 3 से 5 बुलेट पॉइंट में साप्ताहिक अपडेट साझा करने की अपेक्षा की जाएगी. अपडेट सीधे अग्रवाल और संबंधित कर्मचारी के सीधे रिपोर्टिंग मैनेजर को भेजे जाएंगे.
क्या चल रहा है?
अग्रवाल ने पिछले सप्ताह अपने संदेश में कर्मचारियों से कहा, "क्या चल रहा है?" शुरू कर रहे हैं - जो कि आज से आपके साप्ताहिक अपडेट सीधे मुझसे और आपके प्रबंधकों के साथ साझा करने का एक सरल तरीका है."
कर्मचारियों को सलाह दी गई कि वे सप्ताह के दौरान जो कुछ भी हासिल किया है, उसे बताते समय स्पष्ट भाषा और बुलेट पॉइंट्स का उपयोग करें.
3-5 बुलेट पॉइंट में भेजे अपडेट
अग्रवाल ने कहा, "कृपया अपने मैनेजर और Kyachalrahahai@olagroup.in (ईमेल एक घंटे में सक्रिय हो जाएगा) को 3-5 बुलेट पॉइंट के साथ एक संक्षिप्त अपडेट भेजें, जिसमें पिछले सप्ताह आपने क्या किया. इसे सरल और सटीक रखें," उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों से बिना किसी अपवाद के अपडेट भेजने की अपेक्षा की जाएगी.