T20 World Cup 2026

Gold and Silver Rate: सोने में गिरावट, चांदी स्थिर! दिल्ली से मध्य प्रदेश तक जानिए आज के ताजा दाम

भारत में सोने की कीमतें तय करने के पीछे कई अहम फैक्टर होते हैं. सबसे पहले तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव क्या है, इसका बड़ा असर यहां की कीमतों पर पड़ता है. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू भी कीमतों को प्रभावित करती है.

Pinterest
Reepu Kumari

Gold and Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है. शुक्रवार को जहां दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई, वहीं शनिवार को मध्य प्रदेश में सोने की कीमतों में फिर से उछाल देखा गया. इससे निवेशकों और खरीदारों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. शुक्रवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये घटकर 99,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी.

लेकिन शनिवार को मध्य प्रदेश के बाजारों में सोने के दाम में फिर से तेजी आई है. वहीं, चांदी की कीमत आज भी स्थिर बनी रही, जिससे बाजार में संतुलन देखने को मिला है. वहीं जान लेते हैं क्या है सोने -चांदी के भाव.

आज भारत में सोने का रेट

शहर

आज भारत में चांदी का रेट

शहर

भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमतें तय करने के पीछे कई अहम फैक्टर होते हैं. सबसे पहले तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव क्या है, इसका बड़ा असर यहां की कीमतों पर पड़ता है. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू भी कीमतों को प्रभावित करती है. अगर रुपया कमजोर होता है तो सोना महंगा हो जाता है. इसके अलावा सरकार द्वारा लगाए गए आयात शुल्क, जीएसटी और दूसरे टैक्स भी इसकी कीमत को बढ़ा सकते हैं. भारत में सोना केवल एक निवेश नहीं, बल्कि परंपराओं और भावनाओं से जुड़ा होता है.